Skip to main content

Teaching Aptitude MCQ in hindi (Free Download) - Objective type Question Answer for UGC NET JRF SET Exam

Teaching Aptitude MCQ in Hindi (Part-4)

1. बालकों के व्यवहार परिवर्तन के लिए सर्वाधिक प्रभावकारी उपाय है-

(1) पुरस्कार

(2) शारीरिक दण्ड

(3) मधुर परामर्श

(4) घर से निष्कासन

 

2. कक्षा में अनुशासन बनाए रखने के लिए सर्वाधिक प्रभावी उपाय है-

(1) अनुशासनहीन छात्रों का निष्कासन कर देना चाहिए

(2) शिक्षण कार्य यदि रोचक हो, तो अनुशासनहीनता स्वयं समाप्त हो जाएगी

(3) अनुशासनहीन छात्रों को विशिष्ट सुविधाएँ प्रदान करके उन्हें प्रसन्‍न रखना चाहिए

(4) अनुशासनहीन छात्रों के अभिभावकों को सूचित करना चाहिए

 

3. बालकों को परिश्रम करने के लिए प्रेरित करने का सर्वोत्तम उपाय है-

(1) स्वयं परिश्रम किया जाए, जिसे देख करके बालक स्वत: प्रेरित होंगे

(2) परिश्रम के महत्व पर व्याख्यान दिया जाए

(3) परिश्रम द्वारा सफलता प्राप्त करने वालों के उदाहरण दिए जाएँ

(4) परिश्रमी बालकों को पुरस्कार दिया जाए

 

4. बालकों में ईमानदारी का विकास किया जा सकता है यदि-

(1) ईमानदारी के महत्व पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला ; जाए

(2) ईमानदार व्यक्तियों की सफलता के उदाहरण दिए जाएँ

(3) बेईमानों को कठोर दण्ड दिया जाए

(4) ईमानदार बालकों को पुरस्कृत किया जाए

 

5. आपके कुछ साथी आपके सामने कक्षाध्यापक को अपशब्द कहते हैं, तो आप-

(1) सम्बन्धित अध्यापक से तुरन्त शिकायत करेंगे

(2) साथियों को समझाने का प्रयास करेंगे कि यह अनुचित है

(3) साथियों को इस व्यवहार के कारणों का पता लगाएंगे

(4) बिलकुल तटस्थ रहेंगे

 

6. अध्यापक का सदाचारी होना अत्यावश्यक है, क्योंकि-

(1) इससे शिक्षण प्रभावित होता है

(2) इससे समाज में प्रतिष्ठा बढ़ती है

(3) अध्यापक विद्यार्थियों के लिए अनुकरणीय होता है

(4) अध्यापक राष्ट्र निर्माता है

 

7. मान लीजिए आप परीक्षा-भवन में परीक्षा दे रहे हैं। कोई परीक्षार्थी आपसे बार-बार पूछने का प्रयास कर रहा है तथा आपकी नकल करना चाहता है, तो आप-

(1) उसकी उपेक्षा करके अपना कार्य करते रहेंगे

(2) कक्ष-निरीक्षक को इसकी सूचना देंगे

(3) उसको नकल करा देंगे, अन्यथा वह व्यवधान डालता रहेगा

(4) अपनी सीट पर खड़ें होर सबके सामने उसे डाँट देंगे

 

8. विद्यालय के एक उद्दण्ड बालक को अनुशासित करने के लिए-

(1) उसे सबके सामने शारीरिक दण्ड दिया जाए.

(2) यदि उसे किसी खेल में दक्षता प्राप्त हो, तो उसे प्रोत्साहित करके तत्सम्बन्धी किसी दायित्व का कार्यभार सौंप दिया जाए

(3) उसे कक्ष-मॉनीटर बना दिया जाए

(4) उसके माता-पिता को बुलाकर छात्र को उनके सामने दण्डित किया जाए

 

9. आपके महाविद्यालय में खेलों का आयोजन हो रहा है-

(1) शिक्षण कार्य के स्थगित होने के कारण उस दिन अवकाश मनाएंगे

(2) उस समय कालेज जाएंगे, जब खेल का प्रारम्भ या समापन होगा

(3) अपनी रुचि के खेल देखने जाएंगे

(4) यथासम्भव महाविद्यालय परिसर में रहकर छात्रों को प्रोत्साहित करेंगे

 

10. शिक्षक समाज में महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त कर सकता है, यदि वह-

(1) सामाजिक क्रिया-कलापों में सक्रिय भाग लेता है

(2) अपने उत्तरदायित्व का ईमानदारीपूर्वक निर्वाह करता है

(3) सत्तारूढ़ राजनीतिक पार्टी में सक्रिय सदस्य की भूमि निर्वाह करता है

(4) विद्वान एवं मौलिक-चिन्तक है

 

11. अध्यापक के लिए सर्वाधिक आवश्यक है कि-

(1) वह सन्तोषी हो

(2) अध्ययनशील हो

(3) वह बहुत अच्छे कपड़े पहने

(4) वह अपने विषय का पूर्ण ज्ञाता हो

 

12. सफल शिक्षक वह है-

(1) जिसका अनुशासन अत्यन्त कठोर है

(2) जो कक्षा में विद्यार्थियों का पर्याप्त मनोरंजन करता है

(3) जिसकी अभिव्यक्ति प्रभावकारी है

(4) जो विषय का गहन ज्ञान रखता है

 

13. विद्याथी उस अध्यापक का सम्मान करते हैं, जो-

(1) अत्यधिक डिग्रियाँ रखता हो

(2) जो अच्छी तरफ पढ़ाता हो

(3) जो अत्यधिक स्वस्थ एवं सुन्दर हो

(4) जो बालकों को खूब पढ़ाता हो

 

14. आपके विचार में उत्तम शिक्षक वह है-

(1) जो लोगों से शीघ्र सम्बन्ध बनाने की योग्यता रखता हो

(2) जिसके सिद्धान्तों एवं व्यवहारों में समानता हो

(3) जो विश्वविद्यालय में पढ़ाता हो

(4) जो आदर्शपूर्ण बातें करता हो

 

15. आप अध्यापन-व्यवसाय को अपनाना चाहते हैं, क्योंकि-

(1) आपके माता-पिता आपको शिक्षक बनने के लिए प्रोत्साहित करते हैं

(2) आपके परिवार का कोई भी सदस्य इस व्यवसाय में नहीं है

(3) यह व्यवसाय सर्वाधिक अवकाश वाला है

(4) प्रारम्भ से ही आपकी रुचि पढ़ने-पढ़ाने में रही है

 

16. एक सफल शिक्षक के लिए सीखने के सिद्धान्तों की जानकारी आवश्यक है, क्योंकि-

(1) इससे समय की बचत होती है

(2) इससे पाठ्यवस्तु को सरल तरीके से समझाने में सहायता मिलती है

(3) इससे अनुशासन बनाए रखने में सहायता मिलती है

(4) इससे पाठ्यवस्तु को रोचक बनाने में सहायता मिलती है

 

17. छात्र उस अध्यापक को याद करते हैं, जो-

(1) कक्षा में खूब कहानी-किस्से सुनाता है

(2) धाराप्रवाह भाषण देता है

(3) समझाकर पढ़ाता है

(4) छात्रों को खूब हँसाता है

 

18. वह अध्यापक सुखी होता है जो-

(1) अध्यापन को व्यवसाय मानता है

(2) अध्यापन को विवशता मानता है

(3) अध्यापन को अर्थोपार्जन का साधन मानता है

(4) अध्यापन को सौभाग्य मानता है

 

19. वह अध्यापक सफल माना जाता है-

(1) जिसके यहाँ बहुत अधिक मात्रा में छात्र ट्यूशन पढ़ते हैं

(2) जो कर्तव्यनिष्ठ होता है

(3) जो मारुति कार से विद्यालय जाता है

(4) जिसका लड़का डी.एम. है

 

20. अच्छी शिक्षा पद्धति वह है, जो-

(1) समाज के प्रत्येक वर्ग के बालक को एक साथ अध्ययन का अवसर प्रदान करती है

(2) जिसमें धन के आधार पर शिक्षा-व्यवस्था की जाती है

(3) विभिन्‍न वर्ग के बालकों के शिक्षण की व्यवस्था के लिए विभिनन स्तरों की शिक्षा संस्थाएँ रखती हैं

(4) जिसमें ट्यूशन के बिना काम नहीं चलता है

 

21. आज के भ्रष्टाचार, नकल, बेईमानी और अनुशासनहीनता के वातावरण में एक चिन्तक अध्यापक के रूप में आप चाहेंगे-

(1) बहुत सी बातों को अनदेखा करने की आदत विकसित की जाए

(2) तटस्थ रहकर कार्य किया जाए

(3) अपने कार्य को ईमानदारी से किया जाए

(4) समय के बहाव के साथ चला जाए

 

22. बालकों में शोध की प्रवृत्ति विकसित करने के लिए-

(1) उन्हें बड़े-बड़े शोधकर्ताओं की कहानियाँ सुनाएं

(2) विज्ञान के विषयों के अध्ययन पर बल दिया जाए

(3) उनकी निरीक्षण शक्ति का विकास किया जाए, ताकि वे आसपास की दैनिक जीवन की वस्तुओं की समानता व तुलना करने की आदत विकसित करें

(4) उन्हें यह बताएं कि शोध करने पर उच्च डिग्री, नाम व पुरस्कार मिलते हैं

 

23. किसी साथी अध्यापक से आपकी अनबन है, आप अपने इस दृष्टिकोण को-

(1) प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से छात्रों के सम्मुख रखते रहेंगे

(2) अपने साथियों से उस साथी की आलोचना करते रहेंगे

(3) अभिभावकों से बुराई करेंगे

(4) विद्यार्थियों से किसी भी साथी की आलोचना नहीं करेंगे, परन्तु अपने साथियों एवं मित्रों में अपने विचार प्रकट कर सकते हैं

 

24. शिक्षक संघ के नेता के रूप में बहुत से अतिरिक्त दायित्वों के निर्वाह के लिए-

(1) अतिरिक्त समय में सम्पर्क व संगठन का कार्य करेंगे

(2) कॉलेज में उपस्थिति देकर अपने कार्य पर निकल जाएँगे

(3) अपनी कक्षा पढ़ाने के पश्चात्‌ विद्यालय से चले जाएंगे

(4) इस दायित्व के लिए अलग से समय निकालेंगे तथा कॉलेज के अनुशासन व शिक्षण व्यवस्था को बनाने में अपना सक्रिय सहयोग देंगे

 

25. विद्यालय में अपने विषय के शिक्षण को बेहतर बनाने के लिए-

(1) छात्रों से पाठ्यक्रम बार-बार कराएँगे

(2) छात्रों को गृहकार्य देंगे

(3) छात्रों को प्रश्न पूछने के लिए प्रोत्साहन देंगे

(4) परीक्षण द्वारा छात्रों का मूल्यांकन करेंगे व कक्षा में ही कार्य करने पर बल देंगे

 

Answer- 1- (3), 2- (2), 3- (1), 4- (4), 5- (2), 6- (3), 7- (2), 8- (2), 9- (4), 10- (2), 11- (4), 12- (3), 13- (2), 14- (2), 15- (4), 16- (2), 17- (3), 18- (4), 19- (2), 20- (1), 21- (3), 22- (3), 23- (4), 24- (4), 25- (4)

Teaching Aptitude mcq for ugc net, Teaching Aptitude mcq for set exam, Teaching Aptitude mcq questions, Teaching Aptitude mcq in hindi, Teaching aptitude mcq for b.ed entrance, Teaching Aptitude Objective Question Answer


Teaching Aptitude MCQ Part-1

Teaching Aptitude MCQ Part-2

Teaching Aptitude MCQ Part-3

Comments

Popular posts from this blog

स्वामी कुवल्यानन्द का जीवन परिचय

स्वामी कुवल्यानन्द जी की जीवनी -  स्वामी कुवल्यानन्द जी का जन्म 30 अगस्त, 1883 को गुजरात के डमोई गांव में हुआ था। यह वह समय था जब भारतवर्ष में देशभक्ति की भावना व क्रान्ति का बिगुल बज रहा था, स्वामी कुवल्यानन्द जी को बचपन में जगन्नाथ गणेंश कहकर पुकारा जाता था। बचपन से ही स्वामी कुवलयानन्द का जीवन कठिन परिस्थितियों से भरा रहा। स्वामी जी अपने विद्यार्थी जीवन में एक मेधावी व कुशाग्र बुद्धि वाले छात्र के रूप में जाने जाते थे। विद्यार्थी जीवन से ही ये देशभक्ति और भारतीय संस्कृति से अत्यन्त प्रभावित थे। इसी कारण वे लोकमान्य तिलक तथा श्री अरविन्द जैसी महान विभूतियों से प्रभावित रहे। एक बार तो विद्यार्थी जीवन छोड़ वे स्वतन्त्रता आन्दोलन में ही कूद पड़े लेकिन सहयोगियों और शुभचिन्तकों के समझाने पर पुनः अपनी शिक्षा जारी रखी। 1903 में उन्होंने मैट्रिक परीक्षा पास कर संस्कृत छात्रवृत्ति भी प्राप्त की। 1907 से 1910 के मध्य स्वामी जी ने शारीरिक शिक्षा के विषय का गहन अध्ययन किया और इस विषय के भारतीय पहलु को भी जाना। 1919 में मालसर के परमहंस माधवदास जी महाराज के संपर्क में आये, जिनसे स्वामी जी ने ...

घेरण्ड संहिता में वर्णित धौति

घेरण्ड संहिता के अनुसार षट्कर्म- षट्कर्म जैसा नाम से ही स्पष्ट है छः: कर्मो का समूह वे छः कर्म है- 1. धौति 2. वस्ति 3. नेति 4. नौलि 5. त्राटक 6. कपालभाति । घेरण्ड संहिता में षटकर्मो का वर्णन विस्तृत रूप में किया गया है जिनका फल सहित वर्णन निम्न प्रकार है। 1. धौति   घेरण्ड संहिता में वर्णित धौति-   धौति अर्थात धोना (सफाई करना) जैसा कि नाम से ही स्पष्ट हो रहा इससे अन्तःकरण की सफाई की जाती है। इसलिए इसका नाम धौति पड़ा। घेरण्ड संहिता में महर्षि घेरण्ड ने चार प्रकार की धौति का वर्णन किया है- (क) अन्त: धौति  (ख) दन्त धौति (ग) हृद धौति (घ) मूलशोधन (क) अन्त: धौति-   अन्त:का अर्थ आंतरिक या भीतरी तथा धौति का अर्थ है धोना या सफाई करना। वस्तुत: शरीर और मन को विकार रहित बनाने के लिए शुद्धिकरण अत्यन्त आवश्यक है। अन्त: करण की शुद्धि के लिए चार प्रकार की अन्त: धौति बताई गई है- 1. वातसार अन्त: धौति 2. वारिसार अन्त: धौति 3. अग्निसार अन्त: धौति 4. बहिष्कृत अन्त: धौति 1. वातसार अन्त: धौति-  वात अर्थात वायु तत्व या हवा से अन्तःकरण की सफाई करना ही वातसार अन्त: धौति है। महर्षि ...

हठयोगप्रदीपिका में वर्णित मुद्रायें, बंध

  हठयोगप्रदीपिका में वर्णित मुद्रायें, बंध हठयोग प्रदीपिका में मुद्राओं का वर्णन करते हुए स्वामी स्वात्माराम जी ने कहा है महामुद्रा महाबन्धों महावेधश्च खेचरी।  उड़्डीयानं मूलबन्धस्ततो जालंधराभिध:। (हठयोगप्रदीपिका- 3/6 ) करणी विपरीताख्या बज़्रोली शक्तिचालनम्।  इदं हि मुद्रादश्क जरामरणनाशनम्।।  (हठयोगप्रदीपिका- 3/7) अर्थात महामुद्रा, महाबंध, महावेध, खेचरी, उड्डीयानबन्ध, मूलबन्ध, जालन्धरबन्ध, विपरीतकरणी, वज़्रोली और शक्तिचालनी ये दस मुद्रायें हैं। जो जरा (वृद्धा अवस्था) मरण (मृत्यु) का नाश करने वाली है। इनका वर्णन निम्न प्रकार है।  1. महामुद्रा- महामुद्रा का वर्णन करते हुए हठयोग प्रदीपिका में कहा गया है- पादमूलेन वामेन योनिं सम्पीड्य दक्षिणम्।  प्रसारितं पद कृत्या कराभ्यां धारयेदृढम्।।  कंठे बंधं समारोप्य धारयेद्वायुमूर्ध्वतः।  यथा दण्डहतः सर्पों दंडाकारः प्रजायते  ऋज्वीभूता तथा शक्ति: कुण्डली सहसा भवेतत् ।।  (हठयोगप्रदीपिका- 3/9,10)  अर्थात् बायें पैर को एड़ी को गुदा और उपस्थ के मध्य सीवन पर दृढ़ता से लगाकर दाहिने पैर को फैला कर रखें...

सांख्य दर्शन परिचय, सांख्य दर्शन में वर्णित 25 तत्व

सांख्य दर्शन के प्रणेता महर्षि कपिल है यहाँ पर सांख्य शब्द का अर्थ ज्ञान के अर्थ में लिया गया सांख्य दर्शन में प्रकृति पुरूष सृष्टि क्रम बन्धनों व मोक्ष कार्य - कारण सिद्धान्त का सविस्तार वर्णन किया गया है इसका संक्षेप में वर्णन इस प्रकार है। 1. प्रकृति-  सांख्य दर्शन में प्रकृति को त्रिगुण अर्थात सत्व, रज, तम तीन गुणों के सम्मिलित रूप को त्रिगुण की संज्ञा दी गयी है। सांख्य दर्शन में इन तीन गुणो कों सूक्ष्म तथा अतेनद्रिय माना गया सत्व गुणो का कार्य सुख रजोगुण का कार्य लोभ बताया गया सत्व गुण स्वच्छता एवं ज्ञान का प्रतीक है यह गुण उर्ध्वगमन करने वाला है। इसकी प्रबलता से पुरूष में सरलता प्रीति,अदा,सन्तोष एवं विवेक के सुखद भावो की उत्पत्ति होती है।    रजोगुण दुःख अथवा अशान्ति का प्रतीक है इसकी प्रबलता से पुरूष में मान, मद, वेष तथा क्रोध भाव उत्पन्न होते है।    तमोगुण दुख एवं अशान्ति का प्रतीक है यह गुण अधोगमन करने वाला है तथा इसकी प्रबलता से मोह की उत्पत्ति होती है इस मोह से पुरूष में निद्रा, प्रसाद, आलस्य, मुर्छा, अकर्मण्यता अथवा उदासीनता के भाव उत्पन्न होते है सा...

"चक्र " - मानव शरीर में वर्णित शक्ति केन्द्र

7 Chakras in Human Body हमारे शरीर में प्राण ऊर्जा का सूक्ष्म प्रवाह प्रत्येक नाड़ी के एक निश्चित मार्ग द्वारा होता है। और एक विशिष्ट बिन्दु पर इसका संगम होता है। यह बिन्दु प्राण अथवा आत्मिक शक्ति का केन्द्र होते है। योग में इन्हें चक्र कहा जाता है। चक्र हमारे शरीर में ऊर्जा के परिपथ का निर्माण करते हैं। यह परिपथ मेरूदण्ड में होता है। चक्र उच्च तलों से ऊर्जा को ग्रहण करते है तथा उसका वितरण मन और शरीर को करते है। 'चक्र' शब्द का अर्थ-  'चक्र' का शाब्दिक अर्थ पहिया या वृत्त माना जाता है। किन्तु इस संस्कृत शब्द का यौगिक दृष्टि से अर्थ चक्रवात या भँवर से है। चक्र अतीन्द्रिय शक्ति केन्द्रों की ऐसी विशेष तरंगे हैं, जो वृत्ताकार रूप में गतिमान रहती हैं। इन तरंगों को अनुभव किया जा सकता है। हर चक्र की अपनी अलग तरंग होती है। अलग अलग चक्र की तरंगगति के अनुसार अलग अलग रंग को घूर्णनशील प्रकाश के रूप में इन्हें देखा जाता है। योगियों ने गहन ध्यान की स्थिति में चक्रों को विभिन्न दलों व रंगों वाले कमल पुष्प के रूप में देखा। इसीलिए योगशास्त्र में इन चक्रों को 'शरीर का कमल पुष्प” कहा ग...

सिद्ध-सिद्धांत-पद्धति सामान्य परिचय

प्रथम उपदेश- पिण्ड उत्पति विचार सिद्ध-सिद्धांत-पद्धति अध्याय - 2 (पिण्ड विचार) सिद्ध-सिद्धांत-पद्धति के अनुसार नौ चक्रो के नाम 1. ब्रहमचक्र - मूलाधार मे स्थित है, कामनाओं की पूर्ति होती हैं। 2. स्वाधिष्ठान चक्र - इससे हम चीजो को आकर्षित कर सकते है। 3. नाभी चक्र - सिद्धि की प्राप्ति होती है। 4. अनाहत चक्र - हृदय में स्थित होता है। 5. कण्ठचक्र - विशुद्धि-संकल्प पूर्ति, आवाज मधुर होती है। 6. तालुचक्र -  घटिका में, जिह्वा के मूल भाग में,  लय सिद्धि प्राप्त होती है। 7. भ्रुचक्र -     आज्ञा चक्र - वाणी की सिद्धि प्राप्त होती है। 8. निर्वाणचक्र - ब्रहमरन्ध्र, सहस्त्रार चक्र, मोक्ष प्राप्ति 9. आकाश चक्र - सहस्त्रारचक्र के ऊपर,  भय- द्वेष की समाप्ति होती है। सिद्ध-सिद्धांत-पद्धति के अनुसार सोहल आधार (1) पादांगुष्ठ आधार (2) मूलाधार (3) गुदाद्वार आधार (4) मेद् आधार (5) उड्डियान आधार (6) नाभी आधार (7) हृदयाधार (8) कण्ठाधार (9) घटिकाधार (10) तालु आधार (11) जिह्वा आधार (12) भ्रूमध्य आधार (13) नासिका आधार (14) नासामूल कपाट आधार (15) ललाट आधार (16) ब्रहमरंध्र आधार सिद्ध...

Yoga MCQ Questions Answers in Hindi

 Yoga multiple choice questions in Hindi for UGC NET JRF Yoga, QCI Yoga, YCB Exam नोट :- इस प्रश्नपत्र में (25) बहुसंकल्पीय प्रश्न है। प्रत्येक प्रश्न के दो (2) अंक है। सभी प्रश्न अनिवार्य ।   1. किस उपनिषद्‌ में ओंकार के चार चरणों का उल्लेख किया गया है? (1) प्रश्नोपनिषद्‌         (2) मुण्डकोपनिषद्‌ (3) माण्डूक्योपनिषद्‌  (4) कठोपनिषद्‌ 2 योग वासिष्ठ में निम्नलिखित में से किस पर बल दिया गया है? (1) ज्ञान योग  (2) मंत्र योग  (3) राजयोग  (4) भक्ति योग 3. पुरुष और प्रकृति निम्नलिखित में से किस दर्शन की दो मुख्य अवधारणाएं हैं ? (1) वेदांत           (2) सांख्य (3) पूर्व मीमांसा (4) वैशेषिक 4. निम्नांकित में से कौन-सी नाड़ी दस मुख्य नाडियों में शामिल नहीं है? (1) अलम्बुषा  (2) कुहू  (3) कूर्म  (4) शंखिनी 5. योगवासिष्ठानुसार निम्नलिखित में से क्या ज्ञानभूमिका के अन्तर्गत नहीं आता है? (1) शुभेच्छा (2) विचारणा (3) सद्भावना (4) तनुमानसा 6. प्रश्नो...

कठोपनिषद

कठोपनिषद (Kathopanishad) - यह उपनिषद कृष्ण यजुर्वेद की कठ शाखा के अन्तर्गत आता है। इसमें दो अध्याय हैं जिनमें 3-3 वल्लियाँ हैं। पद्यात्मक भाषा शैली में है। मुख्य विषय- योग की परिभाषा, नचिकेता - यम के बीच संवाद, आत्मा की प्रकृति, आत्मा का बोध, कठोपनिषद में योग की परिभाषा :- प्राण, मन व इन्दियों का एक हो जाना, एकाग्रावस्था को प्राप्त कर लेना, बाह्य विषयों से विमुख होकर इन्द्रियों का मन में और मन का आत्मा मे लग जाना, प्राण का निश्चल हो जाना योग है। इन्द्रियों की स्थिर धारणा अवस्था ही योग है। इन्द्रियों की चंचलता को समाप्त कर उन्हें स्थिर करना ही योग है। कठोपनिषद में कहा गया है। “स्थिराम इन्द्रिय धारणाम्‌” .  नचिकेता-यम के बीच संवाद (कहानी) - नचिकेता पुत्र वाजश्रवा एक बार वाजश्रवा किसी को गाय दान दे रहे थे, वो गाय बिना दूध वाली थी, तब नचिकेता ( वाजश्रवा के पुत्र ) ने टोका कि दान में तो अपनी प्रिय वस्तु देते हैं आप ये बिना दूध देने वाली गाय क्यो दान में दे रहे है। वाद विवाद में नचिकेता ने कहा आप मुझे किसे दान में देगे, तब पिता वाजश्रवा को गुस्सा आया और उसने नचिकेता को कहा कि तुम ...

हठयोग प्रदीपिका के अनुसार षट्कर्म

हठप्रदीपिका के अनुसार षट्कर्म हठयोगप्रदीपिका हठयोग के महत्वपूर्ण ग्रन्थों में से एक हैं। इस ग्रन्थ के रचयिता योगी स्वात्माराम जी हैं। हठयोग प्रदीपिका के द्वितीय अध्याय में षटकर्मों का वर्णन किया गया है। षटकर्मों का वर्णन करते हुए स्वामी स्वात्माराम  जी कहते हैं - धौतिर्बस्तिस्तथा नेतिस्त्राटकं नौलिकं तथा।  कपालभातिश्चैतानि षट्कर्माणि प्रचक्षते।। (हठयोग प्रदीपिका-2/22) अर्थात- धौति, बस्ति, नेति, त्राटक, नौलि और कपालभोंति ये छ: कर्म हैं। बुद्धिमान योगियों ने इन छः कर्मों को योगमार्ग में करने का निर्देश किया है। इन छह कर्मों के अतिरिक्त गजकरणी का भी हठयोगप्रदीपिका में वर्णन किया गया है। वैसे गजकरणी धौतिकर्म के अन्तर्गत ही आ जाती है। इनका वर्णन निम्नलिखित है 1. धौति-  धौँति क्रिया की विधि और  इसके लाभ एवं सावधानी- धौँतिकर्म के अन्तर्गत हठयोग प्रदीपिका में केवल वस्त्र धौति का ही वर्णन किया गया है। धौति क्रिया का वर्णन करते हुए योगी स्वात्माराम जी कहते हैं- चतुरंगुल विस्तारं हस्तपंचदशायतम। . गुरूपदिष्टमार्गेण सिक्तं वस्त्रं शनैर्गसेत्।।  पुनः प्रत्याहरेच्चैतदुदितं ध...