Skip to main content

Yoga MCQ in hindi with answers for NET JRF QCI YCB

 Yoga MCQ in Hindi with answers for NET JRF QCI YCB (Set-15)

नोट:- इस प्रश्नपत्र में (25) बहुसंकल्पीय प्रश्न है। प्रत्येक प्रश्न के दो (2) अंक है। सभी प्रश्न अनिवार्य  

1. जैन दर्शन के ग्रन्थ तत्त्वार्थसूत्र के अनुसार, ध्यान के प्रकार हैं
(i) सूक्ष्मध्यान
(ii) आर्तध्यान  
(iii) ज्योतिध्यान  
(iv) रौद्रध्यान
नीचे दिए गए कूट में से सही उत्तर को चुनिए :
कूट :
1. (iii) और (iv) सही हैं।
2. (ii) और (iii) सही हैं |
3. (ii) और (iv) सही हैं ।
4. (i) और (ii) सही हैं ।

2. शैक्षणिक अध्यापन प्रक्रिया के निम्नलिखित अवयव होते हैं :
(i) अध्यापन
(ii) प्रबन्धन
(iii) प्रशासन
(iv) अधिगम
नीचे दिए गए कूट में से सही उत्तर को चुनिए : 

कूट :
1. (i) और (ii) सही हैं।
2. (i) और (iii) सही हैं |
3. (i) और (iv) सही हैं ।
4. (ii) और (iii) सही हैं । 

3. घेरण्ड संहिता के अनुसार, निम्नलिखित में से कौन-से आहार द्रव्य अपथ्य हैं ?
(i) यव
(ii) कुलत्थ
(iii) मुद्ग
(iv) तिल
नीचे दिए गए कूट में से सही उत्तर को चुनिए :
कूट :
1. (i) और (iii) सही हैं।
2. (iii) और (iv) सही हैं |
3. (i) और (ii) सही हैं।
4. (ii) और (iv) सही हैं।

4. एक योग कक्षा में योग शिक्षक को अपने निर्देशों को सही ढंग से सम्प्रेषित करने हेतु निम्नलिखित बिन्दु सहायक हो सकते हैं:
(i) निर्देश संक्षिप्त, धीमे और स्पष्ट होने चाहिए
(ii) अध्यापक को विद्यार्थियों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए
(iii) एक बार में अनेक निर्देश दिए जाने चाहिए
(iv) आवश्यक होने पर निर्देश दोहराए जाने चाहिए
नीचे दिए गए कूट में से सही उत्तर को चुनिए :
कूट:
1. (i) और (iv) सही हैं।
2. (i) और (ii) सही हैं |
3. (i) और (iii) सही हैं ।
4. (iii) और (iv) सही हैं। 

5. श्रवण उपांग' का सम्बन्ध है-
(i) कर्मयोग से
(ii) ज्ञानयोग से
(iii) भक्तियोग से
(iv) मंत्रयोग से
नीचे दिए गए कूट में से सही उत्तर को चुनिए :

कूट:
1. (iii) और (iv) सही हैं।
2. (i) और (ii) सही हैं |
3. (i) और (iv) सही हैं ।
4. (ii) और (iii) सही हैं ।

6. हठप्रदीपिका के अनुसार, ब्रह्मग्रन्थिभेदन से साधक बनता है-
(i) ओजस्वी
(ii) निरोगी
(iii) बुद्धिमान
(iv) सदाचारी
नीचे दिए गए कूट में से सही उत्तर को चुनिए :
कूट :
1. (i) और (ii) सही हैं।
2. (iii) और (iv) सही हैं |
3. (ii) और (iii) सही हैं ।
4. (i) और (iv) सही हैं । 

7. किन योग अभ्यासों का थायरॉयड ग्रन्थि पर सीधा प्रभाव पड़ता है ?
(i) सर्वांगासन
(ii) नौकासन
(iii) जालंधर बंध
(iv) पादहस्तासन
नीचे दिए गए कूट में से सही उत्तर को चुनिए :
कूट :
1. (ii) और (iii) सही हैं।
2. (ii) और (iv) सही हैं |
3. (i) और (iii) सही हैं ।
4. (i) और (ii) सही हैं ।

8. निम्नलिखित में से कौन-सी यौगिक क्रियाएँ अवसाद में निषिद्ध हैं ?
(i) शवासन
(ii) सूर्यभेदी प्राणायाम
(iii) कपालभाति क्रिया
(iv) भ्रामरी प्राणायाम  
नीचे दिए गए कूट में से सही उत्तर को चुनिए :
कूट :
1. (ii) और (iii) सही हैं।
2. (i) और (ii) सही हैं |
3. (i) और (iv) सही हैं ।
4. (iii) और (iv) सही हैं ।

9. इनमें से कौन-से अभ्यास मूल्य आधारित शिक्षा के लिए लाभकारी हैं ? 

(i) प्राणायाम
(ii) यम
(iii) नियम
(iv) षट्कर्म
नीचे दिए गए कूट में से सही उत्तर को चुनिए :
कूट :
1. (ii) और (iii) सही हैं।
2. (i) और (iv) सही हैं |
3. (i) और (ii) सही हैं ।
4. (iii) और (iv) सही हैं ।

10. निम्नलिखित में से कौन-से आसन संतुलनात्मक हैं ?
(i) वृक्षासन
(ii). कुक्कुटासन
(iii) अर्ध-चन्द्रासन
(iv) गरुड़ासन
नीचे दिए गए कूट में से सही उत्तर को चुनिए :
कूट :

1. (ii), (iii) और (iv) सही हैं |
2. (i), (ii) और (iv) सही हैं ।
3. (i), (ii) और (iii) सही हैं ।
4. (ii), (iii) और (iv) सही हैं ।

11. अष्टांगयोग का वर्णन मिलता है-
(i).पातञ्जल योगसूत्र में
(ii) रुद्रयामल तंत्र में
(iii) शारदातिलक में
(iv) ब्रह्मसूत्र में
नीचे दिए गए कूट में से सही उत्तर को चुनिए :
कूटः
1. (ii), (iii) और (iv) सही हैं |
2. (i) और (iv) सही हैं ।
3. (i), (ii) और (iii) सही हैं।
4. (ii) और (iv) सही हैं ।

12. निनलिखित में से कौन-से लसीका ऊतक नहीं हैं?
(i) एड्रिल (अधिवृक्क) ग्रन्थि
(ii) थायरॉयड (अबटु) प्रन्धि
(iii) टॉन्सिल
(iv) स्पलीन (प्लीहा)
नीचे दिए गए कूट में से सही उत्तर को चुनिए :
कूटः
1. (i) और (iii) सही हैं।
2. (ii) और (iv) सही हैं |
3. (iii) और (iv) सही हैं।
4. (i) और (ii) सही हैं।

13. घेएण्ड संहिता के अनुसार, निम्नलिखित में से कौन-से आहार द्रव्य पथ्य हैं ?
(i) तक्र  (ii) घृत  (iii) नवनीत  (iv) तैल
नीचे दिए गए कूट में से सही उत्तर को चुनिए :
कूटः
1. (i) और (ii) सही हैं।
2. (iii) और (iv) सही हैं |
3. (ii) और (iii) सही हैं।
4. (i) और (iv) सही हैं। 

14. आसनों को निम्नलिखित में से किन वर्गों में वर्गीकृत किया गया है?
(i) ध्यानात्मक
(ii) विश्रान्तिकारी
(iii) आध्यात्मिक
(iv) सामाजिक
नीचे दिए गए कूट में से सही उत्तर को चुनिए :
कूट :
1. (i) और (iv) सही हैं।
2. (iii) और (iv) सही हैं |
3. (i) और (ii) सही हैं ।
4. (ii) और (iii) सही हैं।

15. घेरण्ड संहितानुसार, प्रत्याहार के परिणाम हैं
(i) आत्मा पर विजय
(ii) कामादि शत्रुओं का नाश
(iii) मन को वश में करना
(iv) वृत्तियों को नियंत्रित करना
नीचे दिए गए कूट में से सही उत्तर को चुनिए :
कुट :
1. (i) और (iii) सही हैं।
2. (ii) और (iii) सही हैं |
3. (ii) और (iv) सही हैं ।
4. (i) और (iv) सही हैं।  

 16. घेरण्ड संहितानुसार, कपालरन्ध्र धौति किस धौति का प्रकार हैं-
1. हृदधौति      2. अन्तधौति
 3. मूलशोधन  4. दन्तधौति

17. शाकाहारी भोजन में प्रोटीन के प्रमुख स्रोत हैं
(i) सब्जियाँ
(ii) फल
(iii) दालें
(iv) अनाज
नीचे दिए गए कूट में से सही उत्तर को चुनिए :
कूट :
1. (i) और (ii) सही हैं।
2. (iii) और (iv) सही हैं |
3. (ii) और (iv) सही हैं।
4. (i) और (iii) सही हैं।

18. निम्नलिखित में से कौन-से आसन पीछे झुकने वाले हैं ?
(i) उत्तानपादासन
(ii) भुजंगासन
(iii) चक्रासन
(iv) सवागासन
नीचे दिए गए कूट में से सही उत्तर को चुनिए :
कूट :
1. (ii) और (iii) सही हैं।
2. (i) और (iv) सही हैं |
3. (iii) और (iv) सही हैं।
4. (i) और (ii) सही हैं। 

19. ”उभौ तौ न विजानीतो नायं हन्ति न हन्यते ।” यह कथन किसका है?
(i)  कठोपनिषद्‌
(ii) प्रश्नोपनिषद्‌
(iii) भगवदगीता
(iv) मुण्डकोपनिषद्‌
नीचे दिए गए कूट में से सही उत्तर को चुनिए :
कूट:
1. (i) और (iii) सही हैं।
2. (i) और (ii) सही हैं |
3. (iii) और (iv) सही हैं।
4. (ii) और (iv) सही हैं।

20.  हठप्रदीपिका के अनुसार, महामुद्रा किन बीमारियों में लाभकारी है?
(i) अनिद्रा
(ii) अर्जीर्ण
(iii) चर्म गेग
(iv) श्वास रोग
नीचे दिए गए कूट में से सही उत्तर को चुनिए :
कूटः
1. (i) और (iv) सही हैं।
2. (iii) और (iv) सही हैं |
3. (i) और (ii) सही हैं।
4. (ii) और (iii) सही हैं।

21. हठयोग प्रदीपिका के अनुसार, किसके अभ्यास से झुर्रियों व बाल पकने के रोग में लाभ मिलता है?
(i) महामुद्रा
(ii) महाबन्ध मुद्रा
(iii) विपरीतकरणी मुद्रा
(iv) महावेध मुद्रा
नीचे दिए गए कूट में से सही उत्तर को चुनिए :
कुट :
1. (iii) और (iv) सही हैं।
2. (ii) और (iii) सही हैं |
3. (i) और (ii) सही हैं ।
4. (i) और (iv) सही हैं। 

22. योग साधना में निम्नलिखित में से कौन-से अवरोध हैं?
(i) साहस
(ii) उत्साह
(iii) प्रवास
(iv) प्रजल्प
नीचे दिए गए कूट में से सही उत्तर को चुनिए :
कूट :
1. (i) और (iv) सही हैं।
2. (i) और (iii) सही हैं |
3. (i) और (ii) सही हैं ।
4. (iii) और (iv) सही हैं।

23. टाइप 2  डायबिटीज़ के निम्नलिखित में से क्या कारण होते हैं ?
(i) तनाव
(ii) ध्यान के माध्यम से विश्रान्ति
(iii) व्यायाम की कमी
(iv) बीटा कोशिकाओं का स्वप्रतिरोधी नाश
नीचे दिए गए कूट में से सही उत्तर को चुनिए :
कूट :
1. (ii) और (iv) सही हैं।
2. (iii) और (iv) सही हैं |
3. (i) और (iv) सही हैं ।
4. (i) और (iii) सही हैं। 

 24. निम्नलिखित में से कौन सा रस पित्त दोष का शमन करता हैं ?
(i) कटु
(ii) तिक्त
(iii) लवण
(iv) कषाय
नीचे दिए गए कूट में से सही उत्तर को चुनिए :
कूट :
1. (ii) और (iv) सही हैं।
2. (iii) और (iv) सही हैं |
3. (i) और (iv) सही हैं ।
4. (i) और (iii) सही हैं। 

23. व्यक्तित्व की विशेषताओं में शामिल हैं ?
(i) व्यवहार का विशिष्ट रूप
(ii) चिंतन की विधियाँ
(iii) कार्य करने की विधियाँ
(iv) पर्यावरण से संवाद की विधियाँ
नीचे दिए गए कूट में से सही उत्तर को चुनिए :
कूट :
1. (ii) और (iv) सही हैं।
2. (iii) और (iv) सही हैं |
3. (i) और (iv) सही हैं ।
4. (i) और (ii) सही हैं।

Answer- 1- (3), 2- (3), 3- (4), 4- (1), 5- (4), 6- (1), 7- (3), 8- (3), 9- (1), 10- (2), 11- (3), 12- (4), 13- (3), 14- (3), 15- (2), 16- (4), 17- (2), 18- (1), 19- (1), 20- (4), 21- (1), 22- (4), 23- (4), 24- (1), 25- (4)


To be continuous...... 


Comments

Popular posts from this blog

"चक्र " - मानव शरीर में वर्णित शक्ति केन्द्र

7 Chakras in Human Body हमारे शरीर में प्राण ऊर्जा का सूक्ष्म प्रवाह प्रत्येक नाड़ी के एक निश्चित मार्ग द्वारा होता है। और एक विशिष्ट बिन्दु पर इसका संगम होता है। यह बिन्दु प्राण अथवा आत्मिक शक्ति का केन्द्र होते है। योग में इन्हें चक्र कहा जाता है। चक्र हमारे शरीर में ऊर्जा के परिपथ का निर्माण करते हैं। यह परिपथ मेरूदण्ड में होता है। चक्र उच्च तलों से ऊर्जा को ग्रहण करते है तथा उसका वितरण मन और शरीर को करते है। 'चक्र' शब्द का अर्थ-  'चक्र' का शाब्दिक अर्थ पहिया या वृत्त माना जाता है। किन्तु इस संस्कृत शब्द का यौगिक दृष्टि से अर्थ चक्रवात या भँवर से है। चक्र अतीन्द्रिय शक्ति केन्द्रों की ऐसी विशेष तरंगे हैं, जो वृत्ताकार रूप में गतिमान रहती हैं। इन तरंगों को अनुभव किया जा सकता है। हर चक्र की अपनी अलग तरंग होती है। अलग अलग चक्र की तरंगगति के अनुसार अलग अलग रंग को घूर्णनशील प्रकाश के रूप में इन्हें देखा जाता है। योगियों ने गहन ध्यान की स्थिति में चक्रों को विभिन्न दलों व रंगों वाले कमल पुष्प के रूप में देखा। इसीलिए योगशास्त्र में इन चक्रों को 'शरीर का कमल पुष्प” कहा ग...

घेरण्ड संहिता में वर्णित "प्राणायाम" -- विधि, लाभ एवं सावधानियाँ

घेरण्ड संहिता के अनुसार प्राणायाम घेरण्डसंहिता में महर्षि घेरण्ड ने आठ प्राणायाम (कुम्भको) का वर्णन किया है । प्राण के नियन्त्रण से मन नियन्त्रित होता है। अत: प्रायायाम की आवश्यकता बताई गई है। हठयोग प्रदीपिका की भांति प्राणायामों की संख्या घेरण्डसंहिता में भी आठ बताई गईं है किन्तु दोनो में थोडा अन्तर है। घेरण्डसंहिता मे कहा गया है- सहित: सूर्यभेदश्च उज्जायी शीतली तथा। भस्त्रिका भ्रामरी मूर्च्छा केवली चाष्टकुम्भका।। (घे.सं0 5 / 46) 1. सहित, 2. सूर्य भेदन, 3. उज्जायी, 4. शीतली, 5. भस्त्रिका, 6. भ्रामरी, 7. मूर्च्छा तथा 8. केवली ये आठ कुम्भक (प्राणायाम) कहे गए हैं। प्राणायामों के अभ्यास से शरीर में हल्कापन आता है। 1. सहित प्राणायाम - सहित प्राणायाम दो प्रकार के होते है (i) संगर्भ और (ii) निगर्भ । सगर्भ प्राणायाम में बीज मन्त्र का प्रयोग किया जाता हैँ। और निगर्भ प्राणायाम का अभ्यास बीज मन्त्र रहित होता है। (i) सगर्भ प्राणायाम- इसके अभ्यास के लिये पहले ब्रह्मा पर ध्यान लगाना है, उन पर सजगता को केन्द्रित करते समय उन्हें लाल रंग में देखना है तथा यह कल्पना करनी है कि वे लाल है और रजस गुणों से...

हठयोगप्रदीपिका में वर्णित मुद्रायें, बंध

  हठयोगप्रदीपिका में वर्णित मुद्रायें, बंध हठयोग प्रदीपिका में मुद्राओं का वर्णन करते हुए स्वामी स्वात्माराम जी ने कहा है महामुद्रा महाबन्धों महावेधश्च खेचरी।  उड़्डीयानं मूलबन्धस्ततो जालंधराभिध:। (हठयोगप्रदीपिका- 3/6 ) करणी विपरीताख्या बज़्रोली शक्तिचालनम्।  इदं हि मुद्रादश्क जरामरणनाशनम्।।  (हठयोगप्रदीपिका- 3/7) अर्थात महामुद्रा, महाबंध, महावेध, खेचरी, उड्डीयानबन्ध, मूलबन्ध, जालन्धरबन्ध, विपरीतकरणी, वज़्रोली और शक्तिचालनी ये दस मुद्रायें हैं। जो जरा (वृद्धा अवस्था) मरण (मृत्यु) का नाश करने वाली है। इनका वर्णन निम्न प्रकार है।  1. महामुद्रा- महामुद्रा का वर्णन करते हुए हठयोग प्रदीपिका में कहा गया है- पादमूलेन वामेन योनिं सम्पीड्य दक्षिणम्।  प्रसारितं पद कृत्या कराभ्यां धारयेदृढम्।।  कंठे बंधं समारोप्य धारयेद्वायुमूर्ध्वतः।  यथा दण्डहतः सर्पों दंडाकारः प्रजायते  ऋज्वीभूता तथा शक्ति: कुण्डली सहसा भवेतत् ।।  (हठयोगप्रदीपिका- 3/9,10)  अर्थात् बायें पैर को एड़ी को गुदा और उपस्थ के मध्य सीवन पर दृढ़ता से लगाकर दाहिने पैर को फैला कर रखें...

चित्त विक्षेप | योगान्तराय

चित्त विक्षेपों को ही योगान्तराय ' कहते है जो चित्त को विक्षिप्त करके उसकी एकाग्रता को नष्ट कर देते हैं उन्हें योगान्तराय अथवा योग के विध्न कहा जाता।  'योगस्य अन्तः मध्ये आयान्ति ते अन्तरायाः'।  ये योग के मध्य में आते हैं इसलिये इन्हें योगान्तराय कहा जाता है। विघ्नों से व्यथित होकर योग साधक साधना को बीच में ही छोड़कर चल देते हैं। विध्न आयें ही नहीं अथवा यदि आ जायें तो उनको सहने की शक्ति चित्त में आ जाये, ऐसी दया ईश्वर ही कर सकता है। यह तो सम्भव नहीं कि विध्न न आयें। “श्रेयांसि बहुविध्नानि' शुभकार्यों में विध्न आया ही करते हैं। उनसे टकराने का साहस योगसाधक में होना चाहिए। ईश्वर की अनुकम्पा से यह सम्भव होता है।  व्याधिस्त्यानसंशयप्रमादालस्याविरतिभ्रान्तिदर्शनालब्धभूमिकत्वानवस्थितत्वानि चित्तविक्षेपास्तेऽन्तरायाः (योगसूत्र - 1/30) योगसूत्र के अनुसार चित्त विक्षेपों  या अन्तरायों की संख्या नौ हैं- व्याधि, स्त्यान, संशय, प्रमाद, आलस्य, अविरति, भ्रान्तिदर्शन, अलब्धभूमिकत्व और अनवस्थितत्व। उक्त नौ अन्तराय ही चित्त को विक्षिप्त करते हैं। अतः ये योगविरोधी हैं इन्हें योग के मल...

योगवशिष्ठ ग्रन्थ का सामान्य परिचय

मुख्य विषय- 1. मनोदैहिक विकार, 2. मोक्ष के चार द्वारपाल, 3. ज्ञान की सप्तभूमि, 4. ध्यान के आठ अंग, 5. योग मार्ग के विघ्न, 6. शुक्रदेव जी की मोक्ष अवधारणा  1. योग वशिष्ठ के अनुसार मनोदैहिक विकार- मन के दूषित होने पर 'प्राणमय कोष' दूषित होता हैं, 'प्राणमय' के दूषित होने से 'अन्नमय कोष' अर्थात 'शरीर' दूषित होता है, इसे ही मनोदैहिक विकार कहते हैं:- मन -> प्राण -> अन्नमय (शरीर) योग वशिष्ठ के अनुसार आधि- व्याधि की अवधारणा- Concept of Adhis and Vyadhis आधि- अर्थात- मानसिक रोग > मनोदैहिक विकार > व्याधि- अर्थात- शारीरिक रोग आधि एवं व्याधि का संबंध पंचकोषों से है: आधि- (Adhis) 1. आनंदमय कोष:- इस कोष में स्वास्थ्य की कोई हानि नहीं होती इसमें वात, पित व कफ की समरूपता रहती है। 2. विज्ञानमय कोष:- इस कोष में कुछ दोषों की सूक्ष्म प्रक्रिया प्रारंभ होती है। इसमें अभी रोग नहीं बन पाते क्योंकि इसमें दोषों की प्रक्रिया ठीक दिशा में नहीं हो पाती। 3. मनोमय कोष:- इस कोष में वात, पित व कफ की असम स्थिति शुरू होती है यहीं पर 'आधि' की शुरुआत होती है। (आधि= मान...

घेरण्ड संहिता में वर्णित धौति

घेरण्ड संहिता के अनुसार षट्कर्म- षट्कर्म जैसा नाम से ही स्पष्ट है छः: कर्मो का समूह वे छः कर्म है- 1. धौति 2. वस्ति 3. नेति 4. नौलि 5. त्राटक 6. कपालभाति । घेरण्ड संहिता में षटकर्मो का वर्णन विस्तृत रूप में किया गया है जिनका फल सहित वर्णन निम्न प्रकार है। 1. धौति   घेरण्ड संहिता में वर्णित धौति-   धौति अर्थात धोना (सफाई करना) जैसा कि नाम से ही स्पष्ट हो रहा इससे अन्तःकरण की सफाई की जाती है। इसलिए इसका नाम धौति पड़ा। घेरण्ड संहिता में महर्षि घेरण्ड ने चार प्रकार की धौति का वर्णन किया है- (क) अन्त: धौति  (ख) दन्त धौति (ग) हृद धौति (घ) मूलशोधन (क) अन्त: धौति-   अन्त:का अर्थ आंतरिक या भीतरी तथा धौति का अर्थ है धोना या सफाई करना। वस्तुत: शरीर और मन को विकार रहित बनाने के लिए शुद्धिकरण अत्यन्त आवश्यक है। अन्त: करण की शुद्धि के लिए चार प्रकार की अन्त: धौति बताई गई है- 1. वातसार अन्त: धौति 2. वारिसार अन्त: धौति 3. अग्निसार अन्त: धौति 4. बहिष्कृत अन्त: धौति 1. वातसार अन्त: धौति-  वात अर्थात वायु तत्व या हवा से अन्तःकरण की सफाई करना ही वातसार अन्त: धौति है। महर्षि ...

सांख्य दर्शन परिचय, सांख्य दर्शन में वर्णित 25 तत्व

सांख्य दर्शन के प्रणेता महर्षि कपिल है यहाँ पर सांख्य शब्द का अर्थ ज्ञान के अर्थ में लिया गया सांख्य दर्शन में प्रकृति पुरूष सृष्टि क्रम बन्धनों व मोक्ष कार्य - कारण सिद्धान्त का सविस्तार वर्णन किया गया है इसका संक्षेप में वर्णन इस प्रकार है। 1. प्रकृति-  सांख्य दर्शन में प्रकृति को त्रिगुण अर्थात सत्व, रज, तम तीन गुणों के सम्मिलित रूप को त्रिगुण की संज्ञा दी गयी है। सांख्य दर्शन में इन तीन गुणो कों सूक्ष्म तथा अतेनद्रिय माना गया सत्व गुणो का कार्य सुख रजोगुण का कार्य लोभ बताया गया सत्व गुण स्वच्छता एवं ज्ञान का प्रतीक है यह गुण उर्ध्वगमन करने वाला है। इसकी प्रबलता से पुरूष में सरलता प्रीति,अदा,सन्तोष एवं विवेक के सुखद भावो की उत्पत्ति होती है।    रजोगुण दुःख अथवा अशान्ति का प्रतीक है इसकी प्रबलता से पुरूष में मान, मद, वेष तथा क्रोध भाव उत्पन्न होते है।    तमोगुण दुख एवं अशान्ति का प्रतीक है यह गुण अधोगमन करने वाला है तथा इसकी प्रबलता से मोह की उत्पत्ति होती है इस मोह से पुरूष में निद्रा, प्रसाद, आलस्य, मुर्छा, अकर्मण्यता अथवा उदासीनता के भाव उत्पन्न होते है सा...

घेरण्ड संहिता में वर्णित षट्कर्म

1. धौति  2. वस्ति घेरण्ड संहिता में वर्णित वस्ति का फल सहित वर्णन- वस्ति का अर्थ बड़ी आंत से होता है वस्ति क्रिया के अर्न्तगत बड़ी आंत को साफ किया जाता है इसलिए ये वस्ति क्रिया कहलाती है। महर्षि घेरण्ड ने वस्ति के दो भेद बताये है- (क) जल वस्ति (ख) स्थल वस्ति (क) जल वस्ति- इसका अभ्यास जल में बैठकर किया जाता है। इसलिए इसे जल वस्ति कहते है। नाभिमग्नजले प्रायुन्यस्तनालोत्कटासन:।  आकुंचन प्रसारं च जल वस्तिं रामाचरेत्।।  प्रमेहं च उदावर्त क्रूरवायुं निवारयते।  भवेत्रवच्छन्ददेहश्च कामदेवसमो भेवत्।। घे0सं0 अर्थात, जल में नाभिपर्यन्त बैठकर उत्कट आसन लगाये और गुहा देश का आकुंचन प्रसारण करें यह जल वस्ति है। यह जल वस्ति कर्म प्रमेह, क्रूर वायु का निवारण कर शरीर को कामदेव के समान सुन्दर बना देता है।   लाभ- आंतों के रोग एवं बवासीर के लिए लाभकारी अभ्यास है। इसके अभ्यास से शरीर में स्थित दूषित वायु से मुक्ति मिलती है। सूखे एक्जीमा में भी लाभ पहुंचाने वाली क्रिया है। आन्तरिक अंगों को स्वस्थ एवं मजबूत बनाती है।   सावधानियाँ- इसका अभ्यास टब या टंकी में बैठकर न करे क्योंकि...

चित्त प्रसादन के उपाय

महर्षि पतंजलि ने बताया है कि मैत्री, करुणा, मुदिता और उपेक्षा इन चार प्रकार की भावनाओं से भी चित्त शुद्ध होता है। और साधक वृत्तिनिरोध मे समर्थ होता है 'मैत्रीकरुणामुदितोपेक्षाणां सुखदुःखपुण्यापुण्यविषयाणां भावनातश्चित्तप्रसादनम्' (योगसूत्र 1/33) सुसम्पन्न व्यक्तियों में मित्रता की भावना करनी चाहिए, दुःखी जनों पर दया की भावना करनी चाहिए। पुण्यात्मा पुरुषों में प्रसन्नता की भावना करनी चाहिए तथा पाप कर्म करने के स्वभाव वाले पुरुषों में उदासीनता का भाव रखे। इन भावनाओं से चित्त शुद्ध होता है। शुद्ध चित्त शीघ्र ही एकाग्रता को प्राप्त होता है। संसार में सुखी, दुःखी, पुण्यात्मा और पापी आदि सभी प्रकार के व्यक्ति होते हैं। ऐसे व्यक्तियों के प्रति साधारण जन में अपने विचारों के अनुसार राग. द्वेष आदि उत्पन्न होना स्वाभाविक है। किसी व्यक्ति को सुखी देखकर दूसरे अनुकूल व्यक्ति का उसमें राग उत्पन्न हो जाता है, प्रतिकूल व्यक्ति को द्वेष व ईर्ष्या आदि। किसी पुण्यात्मा के प्रतिष्ठित जीवन को देखकर अन्य जन के चित्त में ईर्ष्या आदि का भाव उत्पन्न हो जाता है। उसकी प्रतिष्ठा व आदर को देखकर दूसरे अनेक...