Skip to main content

प्राकृतिक चिकित्सा की अवधारणा

प्राकृतिक चिकित्सा की अवधारणा

Concept of Naturopathy-

 वर्तमान समय में भिन्न-भिन्न प्रकार के शारीरिक एवं मानसिक रोग बढते ही जा रहे है। जिनकी भिन्न-भिन्न प्रकार से चिकित्सा की जा रही है परन्तु चिकित्सा के उपरान्त भी इन रोगों की संख्या तथा इन रोगों से पीडित रोगियों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। इन रोगों के परिपेक्ष्य में प्राकृतिक चिकित्सा एक उपयोगी, सरल, सुलभ तथा स्थाई समाधान है।

प्राकृतिक चिकित्सा वास्तव में कोई चिकित्सा शास्त्र ना होकर हमारे जीवन की एक शैली है जिसके अर्न्तगत हम प्रकृति के समीप रहकर प्राकृतिक नियमों का पालन करते है। इसका सम्बन्ध हमारी सभ्यता और संस्कृति से है हमारे पूर्वज इसके साथ अपने जीवन को जोड़कर सौ वर्षों की स्वस्थ आयु को प्राप्त करते थे परन्तु जब से हमने इस जीवन शैली से दूर होकर अप्राकृतिक जीवन शैली को अपनाया तभी से भिन्न-2 प्रकार के रोगों ने हमारे जीवन को घेर लिया। 

 प्राकृतिक जीवन क्या है-

प्रकृति के अनुरुप जीवन यापन करना प्राकृतिक जीवन कहलाता है। दूसरे शब्दों में जीवन को प्रकृति के अनुसार जीना ही प्राकृतिक जीवन कहलाता है। प्राचीन समय में व्यक्ति प्राकृतिक रुप से अपनी जीवन चर्या चलता था वह प्रकृति के समीप रहता था। पृथ्वी, जल, वायु, अग्नि, आकाश (पंच-तत्वों) के बिलकुल समीप था इसलिए तब व्यक्ति शारीरिक रुप से बलिष्ठ तथा मानसिक रुप से स्वस्थ रहता था।

प्रकृति के नियमों का पालन करते हुए प्रकृति के समीप वास करना ही प्राकृतिक जीवन है। यहां पर आपके मन में प्राकृतिक नियम क्या होते है तथा इनका पालन कैसे होता है अथवा मनुष्य किस प्रकार प्रकृति के समीप वास कर सकता है। यह प्रश्न उठने स्याभाविक है। इन प्रश्नों के उत्तर में हमें सबसे पहले प्राकृतिक नियमों को जानना आवश्यक होगा-जिनका वर्णन इस प्रकार है-

प्राकृतिक दिनचर्या- प्रात:काल सूर्योदय से पूर्व उठना प्रथम प्राकृतिक नियम है। सामान्यतया संसार के सभी जीव जन्तु इस प्रथम नियम का पालन स्वतः ही करते हैं। अतः व्यक्ति को चाहिए कि वह ब्रहममुहूर्त में अवश्य निद्रा त्याग कर दे।

प्राकृतिक आहार- वर्तमान समय में व्यक्ति का आहार असंतुलित है डिब्बा बन्द, फास्ट फूड के सेवन ने उसे बीमार कर दिया है। प्रकृति ने हमें जो आहार जिस रूप मेँ दिया है हमें उसी रूप में इस आहार का सेवन करना चाहिए। इसे गर्म करने, तलने भूनने तथा मिर्च मसाले प्रयोग करने से इसकी प्रकृति बदल जाती है।

प्राकृतिक वातावरण- प्राकृतिक वातावरण में वास करना प्राकृतिक नियम है। इसके विपरीत अप्राकृतिक वातावरण में रहना प्राकृतिक नियमों का उल्लंघन होता है।

प्राकृतिक सोच- विचार- प्राकृतिक सोच विचार से अर्थ सकारात्मक भावों को अपनाने से है। झूठ, चोरी, हिंसा से अलग सतत् सुख की कामना करते हुए आसन-प्राणायाम तथा ध्यान का अभ्यास प्राकृतिक नियमों के अर्न्तगत आता है।

प्राकृतिक संसाधनों का प्रयोग- जीवन में प्राकृतिक संसाधन (मिट्टी, जल, अग्नि, वायु तथा आकाश) पंचतत्वों का प्रयोग करना प्राकृतिक नियम के अर्न्तगत आता है। मनुष्य को आरोग्य तथा सामान्य स्वास्थ्य बनाये रखने के लिये प्राकृतिक जीवन के 5 नियम बनाये गये है जो निम्न प्रकार है-

1.  सप्ताह में एक बार उपवास रखे.

2. दिनभर में 10-12 गिलास पानी पीयें. 

3. प्रातः व संध्या प्रार्थना

4. नियमित व्यायाम

5. दिन मे सिर्फ दो बार भोजन करना

प्राकृतिक चिकित्सा का अर्थ

प्रकृति ( पंचतत्वों) के माध्यम से की जाने वाली चिकित्सा को प्राकृतिक चिकित्सा कहते हैं। शरीर से संचित विजातीय द्रव्यो को प्राकृतिक साधनो द्वारा निकालना एवं जीवनी शक्ति को उन्नत करना ही प्राकृतिक चिकित्सा कहलाती है। प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग एक ही गाड़ी के दो पहिये है। प्राकृतिक जीवन एवं योग को छोड़कर और कोई भी चिकित्सा पद्धति पूर्ण स्वास्थ्य प्रदान नही कर सकती। उसका ज्ञान प्राप्त कर हर व्यक्ति अपने स्वास्थ्य के लिये आत्म निर्भर हो जाता है। प्राकृतिक चिकित्सा सिर्फ एक चिकित्सा ही नहीं बल्कि जीवन पद्धति है। जब सभी अन्य इलाज असफल हो जाते है तब भी प्राकृतिक चिकित्सा मे इलाज सम्भव है। प्राकृतिक चिकित्सा सहज, सरल और सर्वत्र है जो एक बार इसका आश्रय लेता है वह हमेशा के लिये इससे जुड़ जाता है। प्राकृतिक चिकित्सा से रोग जड से निकल जाता है, जल्दी आराम होता है। मल मे शान्ति और शरीर मे स्फूर्ति बढती है।

प्राकृतिक पिकित्सा से सभी दबे रोग भी ठीक हो जाते है। दवाएँ नही खानी पडती एवं चीर फाद की आवश्यकता नहीं होती। रोगी इस चिकित्सा से आराम होने पर शीघ्र ही अपने सारे कार्य करने लगता है। मन से रोग का भय चला जाता है। प्राकृतिक चिकित्सा प्रणाली दोहरा कार्य करती है। प्रथम कार्य रोगी को शीघ्रतम रोग मुक्त करना, द्वितीय कार्य प्रशिक्षित करना वह प्राकृतिक जीवन अपनाकर भविष्य में अपने को रोग मुक्त रख सके।

प्राकृतिक चिकित्सा की परिभाषाएं-

प्राकृतिक चिकित्सा का शाब्दिक अर्थ करने पर यह दो शब्दों प्राकृतिक+चिकित्सा से मिलकर बना है जिसका अर्थ प्रकृति द्वारा चिकित्सा से होता है। प्राकृतिक चिकित्सा से अर्थ प्राकृतिक संसाधनों से चिकित्सा करने से भी होता है। पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश ये पाँच महाभूत प्रकृति द्वारा प्रदत हैं इन महाभूतों द्वारा जो चिकित्सा की जाती है, वह प्राकृतिक चिकित्सा कहलाती है।

हमारा यह शरीर पंचतत्वों से मिलकर बना है। पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु, आकाश इन पंचतत्वों के समयोग से इस शरीर का निर्माण होता है। शरीर में इन तत्वों का योग जब तक सम अवस्था में रहता है तभी तक शरीर स्वस्थ रहता है किन्तु जब भी इन तत्वों का योग विषम हो जाता है तभी शरीर रोगग्रस्त हैं जाता है। रोग की इस अवस्था में प्राकृतिक साधनों का प्रयोग कर पंचतत्वों कें योग को पुनः सम बनाना ही प्राकृतिक चिकित्सा है। 

प्राकृतिक चिकित्सा की परिभाषाएं 

- प्राकृतिक ठंग से जीवन यापन करना ही प्राकृतिक चिकित्सा है।

- आकाशतत्व, वायु तत्व, अग्नितत्व, जल तत्व तथा पृथ्वी तत्व का प्रयोग कर रोग को ठीक करने की पद्धति को प्राकृतिक चिकित्सा कहते है।

- प्राकृतिक जीवन, प्राकृतिक आहार विहार, नित्य व्यायाम, शारीरिक आन्तरिक व स्वच्छता व सफाई पर निर्भर चिकित्सा ही प्राकृतिक चिकित्सा है।

- शरीर मे पंच तत्वों के असंतुलन को जिस चिकित्सा पद्धति के द्वारा पुनः संतुलित किया जाता है वह प्राकृतिक चिकित्सा कहलाती है।

- प्रकृति के गोद में रहकर ही जीवन यापन करना प्राकृतिक चिकित्सा है।

- पूर्णतः प्रकृति पर निर्भर रहने वाली चिकित्सा ही प्राकृतिक चिकित्सा है।

प्राकृतिक चिकित्सा का इतिहास-

प्रकृति प्रदत्त चिकित्सा प्राकृतिक चिकित्सा कहलाती है जब भी इस संसार का उदय हुआ होगा (पंच तत्व) पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु व आकाश अवश्य ही इस संसार में व्याप्त होगें। अत: हम कह सकते है कि जितनी पुरानी प्रकृति है उतनी ही पुरानी प्राकृतिक चिकित्सा है। इसलिए हम कह सकते है संसार की समस्त प्रचलित चिकित्सा पद्धतियों में सबसे प्राचीन चिकित्सा पद्धति प्राकृतिक चिकित्सा है। अगर प्राचीनतम आर्ष ग्रन्थों का अवलोकन करे तो सबसे प्राचीनतम ग्रन्थ वेद कहे जाते है वेदो में प्राकृतिक चिकित्सा से सम्बन्धित कई बातो का वर्णन मिलता है।

ऋग्वेद में अग्निवदेव का आहृवाहन करते कहा है। 

यदग्ने स्यमहं त्वं त्वं वा धा स्या अहम स्युष्टे सत्या दूहाशिष: (ऋ. 8/44/23)

अर्थात है अग्नि देव यदि मैं तू अर्थात सर्व समृद्धि सम्पन्न हो सकू या तू मैं हो जाय तो मेरे लिए तेरे सभी आशीर्वाद सत्य सिद्ध हो जाय।

पृथ्वी को वेदों में ज्ञान व विज्ञान का प्रतीक माना है

श्रष्ठात प्रथिण्या अहमन्तरिक्षमारूह मन्तरिक्ष्ताद दिवमारूहम दिवों नाकस्य प्रष्ठात स्वजर्यों तिरगामहम

इस ऋचा में पृथ्वी अन्तरिक्ष ओर धौ क्रमश: अन्न, प्राण और मन की भूमिकाओ के प्रतीक है। भारतीय चिन्तन में हमेशा इन पंच तत्वो को देव स्वरूप माना है हवन, यज्ञ इत्यादि अनुष्ठानो मे इन तत्वों की पूजा की जाती है।

वेद काल के साथ साथ पुराण काल में भी प्राकृतिक चिकित्सा सर्वव्याप्त थी। राजा दिलीप की अगर कहानी आपने पढी होगी तो कहा जाता है कि जंगल सेवन तथा दुग्धपान उनकी दिनचर्या का एक अभिन्न अंग था। राजा दशरथ ने यज्ञ के बाद फल कल्प कराकर सन्तान लाभ लिया था। प्राचीन समय पर आधुनिक चिकित्सा पद्धति किसी भी रूप में नहीं थी पुराने वैधो के पास जब व्यक्ति जाता था जो उन्हें उपवास कराया जाता थ। भगवान बुद्ध ने भी प्रकृतिक चिकित्सा की उपयोगिता को माना है। बौद्ध दर्शन की पुस्तक महाबग्ग में लिखा है कि एक बार विषैले सर्प ने एक भिक्षु को काट दिया। जब इस बात की सूचना भगवान बुद्ध को मिली तो उन्होनें कहा हे भिक्षु- मैं तुम्हे आज्ञा देता हूँ कि विष नाश के लिए चिकनी मिट्टी, गोबर, मूत्र और राख का उपयोग करो।

अत: हजारो साल पुरानी यह घटना बताती है कि रोग नाश विषनाश के लिए प्राकृतिक चिकित्सा का उपयोग प्राचीनतम समय से चला आ रहा है।

वर्तमान में प्राकृतिक चिकित्सा के कई प्रयोग आधुनिकतम तरीके से हो रहे है पर वे सभी अपनी पूर्वावस्था में प्राचीन समय से भारत में विघमान थे। भलई आधुनिक नाम उनके भिन्न हो पर इनका आधार प्राचीन प्राकृतिक चिकित्सा ही है। उदाहरणार्थ वर्तमान में वाटर-सिपिंग, सिटमबाथ, एनिमा; तथा र्स्टामवाथ को प्राचीन समय में आचमन, जलस्पर्श, वस्ति तथा स्वेद स्नान कहते हो।

भलई प्राकृतिक चिकित्सा प्रणाली भारत की है पर इस प्रणाली के पुनर्निर्माण का श्रेय पाश्चातय देशों को भी जाता है। ईसा से कई वर्ष पूर्व हिपोक्रेटीज जिसको प्राकृतिक चिकित्सा प्रणाली का जनक कहते है अपने रोगियों को नियमित रूप से सूर्य स्नान करवाते थे। आधुनिक समय में कई प्राकृतिक चिकित्सको ने प्राकृतिक चिकित्सा के उत्थान के लिए कार्य किया है जिसमें सर जान फ्लायर, विनसेंज प्रिस्निज, सीलास ग्लीसन, जोहान्थ फादर निप, रिक्ली, लुई कुने, डा. राने, एडोल्फ जस्ट, आदि। भारत के- महात्मा गॉधी, कुलरंजन मुखर्जी, मोरारजी देसाई, डा. विट्ठलदास मोदी, गंगा प्रसाद नाहर , डा. महावीर प्रसाद पोदार इत्यादि प्रमुख है। 

योग की परिभाषा 

 योग का अर्थ

योग की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि

 

Comments

Popular posts from this blog

सिद्ध-सिद्धांत-पद्धति सामान्य परिचय

प्रथम उपदेश- पिण्ड उत्पति विचार सिद्ध-सिद्धांत-पद्धति अध्याय - 2 (पिण्ड विचार) सिद्ध-सिद्धांत-पद्धति के अनुसार नौ चक्रो के नाम 1. ब्रहमचक्र - मूलाधार मे स्थित है, कामनाओं की पूर्ति होती हैं। 2. स्वाधिष्ठान चक्र - इससे हम चीजो को आकर्षित कर सकते है। 3. नाभी चक्र - सिद्धि की प्राप्ति होती है। 4. अनाहत चक्र - हृदय में स्थित होता है। 5. कण्ठचक्र - विशुद्धि-संकल्प पूर्ति, आवाज मधुर होती है। 6. तालुचक्र -  घटिका में, जिह्वा के मूल भाग में,  लय सिद्धि प्राप्त होती है। 7. भ्रुचक्र -     आज्ञा चक्र - वाणी की सिद्धि प्राप्त होती है। 8. निर्वाणचक्र - ब्रहमरन्ध्र, सहस्त्रार चक्र, मोक्ष प्राप्ति 9. आकाश चक्र - सहस्त्रारचक्र के ऊपर,  भय- द्वेष की समाप्ति होती है। सिद्ध-सिद्धांत-पद्धति के अनुसार सोहल आधार (1) पादांगुष्ठ आधार (2) मूलाधार (3) गुदाद्वार आधार (4) मेद् आधार (5) उड्डियान आधार (6) नाभी आधार (7) हृदयाधार (8) कण्ठाधार (9) घटिकाधार (10) तालु आधार (11) जिह्वा आधार (12) भ्रूमध्य आधार (13) नासिका आधार (14) नासामूल कपाट आधार (15) ललाट आधार (16) ब्रहमरंध्र आधार सिद्ध...

चित्त प्रसादन के उपाय

महर्षि पतंजलि ने बताया है कि मैत्री, करुणा, मुदिता और उपेक्षा इन चार प्रकार की भावनाओं से भी चित्त शुद्ध होता है। और साधक वृत्तिनिरोध मे समर्थ होता है 'मैत्रीकरुणामुदितोपेक्षाणां सुखदुःखपुण्यापुण्यविषयाणां भावनातश्चित्तप्रसादनम्' (योगसूत्र 1/33) सुसम्पन्न व्यक्तियों में मित्रता की भावना करनी चाहिए, दुःखी जनों पर दया की भावना करनी चाहिए। पुण्यात्मा पुरुषों में प्रसन्नता की भावना करनी चाहिए तथा पाप कर्म करने के स्वभाव वाले पुरुषों में उदासीनता का भाव रखे। इन भावनाओं से चित्त शुद्ध होता है। शुद्ध चित्त शीघ्र ही एकाग्रता को प्राप्त होता है। संसार में सुखी, दुःखी, पुण्यात्मा और पापी आदि सभी प्रकार के व्यक्ति होते हैं। ऐसे व्यक्तियों के प्रति साधारण जन में अपने विचारों के अनुसार राग. द्वेष आदि उत्पन्न होना स्वाभाविक है। किसी व्यक्ति को सुखी देखकर दूसरे अनुकूल व्यक्ति का उसमें राग उत्पन्न हो जाता है, प्रतिकूल व्यक्ति को द्वेष व ईर्ष्या आदि। किसी पुण्यात्मा के प्रतिष्ठित जीवन को देखकर अन्य जन के चित्त में ईर्ष्या आदि का भाव उत्पन्न हो जाता है। उसकी प्रतिष्ठा व आदर को देखकर दूसरे अनेक...

"चक्र " - मानव शरीर में वर्णित शक्ति केन्द्र

7 Chakras in Human Body हमारे शरीर में प्राण ऊर्जा का सूक्ष्म प्रवाह प्रत्येक नाड़ी के एक निश्चित मार्ग द्वारा होता है। और एक विशिष्ट बिन्दु पर इसका संगम होता है। यह बिन्दु प्राण अथवा आत्मिक शक्ति का केन्द्र होते है। योग में इन्हें चक्र कहा जाता है। चक्र हमारे शरीर में ऊर्जा के परिपथ का निर्माण करते हैं। यह परिपथ मेरूदण्ड में होता है। चक्र उच्च तलों से ऊर्जा को ग्रहण करते है तथा उसका वितरण मन और शरीर को करते है। 'चक्र' शब्द का अर्थ-  'चक्र' का शाब्दिक अर्थ पहिया या वृत्त माना जाता है। किन्तु इस संस्कृत शब्द का यौगिक दृष्टि से अर्थ चक्रवात या भँवर से है। चक्र अतीन्द्रिय शक्ति केन्द्रों की ऐसी विशेष तरंगे हैं, जो वृत्ताकार रूप में गतिमान रहती हैं। इन तरंगों को अनुभव किया जा सकता है। हर चक्र की अपनी अलग तरंग होती है। अलग अलग चक्र की तरंगगति के अनुसार अलग अलग रंग को घूर्णनशील प्रकाश के रूप में इन्हें देखा जाता है। योगियों ने गहन ध्यान की स्थिति में चक्रों को विभिन्न दलों व रंगों वाले कमल पुष्प के रूप में देखा। इसीलिए योगशास्त्र में इन चक्रों को 'शरीर का कमल पुष्प” कहा ग...

चित्त विक्षेप | योगान्तराय

चित्त विक्षेपों को ही योगान्तराय ' कहते है जो चित्त को विक्षिप्त करके उसकी एकाग्रता को नष्ट कर देते हैं उन्हें योगान्तराय अथवा योग के विध्न कहा जाता।  'योगस्य अन्तः मध्ये आयान्ति ते अन्तरायाः'।  ये योग के मध्य में आते हैं इसलिये इन्हें योगान्तराय कहा जाता है। विघ्नों से व्यथित होकर योग साधक साधना को बीच में ही छोड़कर चल देते हैं। विध्न आयें ही नहीं अथवा यदि आ जायें तो उनको सहने की शक्ति चित्त में आ जाये, ऐसी दया ईश्वर ही कर सकता है। यह तो सम्भव नहीं कि विध्न न आयें। “श्रेयांसि बहुविध्नानि' शुभकार्यों में विध्न आया ही करते हैं। उनसे टकराने का साहस योगसाधक में होना चाहिए। ईश्वर की अनुकम्पा से यह सम्भव होता है।  व्याधिस्त्यानसंशयप्रमादालस्याविरतिभ्रान्तिदर्शनालब्धभूमिकत्वानवस्थितत्वानि चित्तविक्षेपास्तेऽन्तरायाः (योगसूत्र - 1/30) योगसूत्र के अनुसार चित्त विक्षेपों  या अन्तरायों की संख्या नौ हैं- व्याधि, स्त्यान, संशय, प्रमाद, आलस्य, अविरति, भ्रान्तिदर्शन, अलब्धभूमिकत्व और अनवस्थितत्व। उक्त नौ अन्तराय ही चित्त को विक्षिप्त करते हैं। अतः ये योगविरोधी हैं इन्हें योग के मल...

MCQs on “Yoga Upanishads” in Hindi for UGC NET Yoga Paper-2

1. "योगतत्त्व उपनिषद" का मुख्य विषय क्या है? A) हठयोग की साधना B) राजयोग का सिद्धांत C) कर्मयोग का महत्व D) भक्ति योग का वर्णन ANSWER= (A) हठयोग की साधना Check Answer   2. "अमृतनाद उपनिषद" में किस योग पद्धति का वर्णन किया गया है? A) कर्मयोग B) मंत्रयोग C) लययोग D) कुण्डलिनी योग ANSWER= (D) कुण्डलिनी योग Check Answer   3. "योगछूड़ामणि उपनिषद" में मुख्य रूप से किस विषय पर प्रकाश डाला गया है? A) प्राणायाम के भेद B) मोक्ष प्राप्ति का मार्ग C) ध्यान और समाधि D) योगासनों का महत्व ANSWER= (C) ध्यान और समाधि Check Answer   4. "ध्यानबिंदु उपनिषद" में किस ध्यान पद्धति का उल्लेख है? A) त्राटक ध्यान B) अनाहत ध्यान C) सगुण ध्यान D) निर्गुण ध्यान ANSWER= (D) निर्गुण ध्यान Check Answer ...

घेरण्ड संहिता के अनुसार ध्यान

घेरण्ड संहिता में वर्णित  “ध्यान“  घेरण्ड संहिता के छठे अध्याय में ध्यान को परिभाषित करते हुए महर्षि घेरण्ड कहते हैं कि किसी विषय या वस्तु पर एकाग्रता या चिन्तन की क्रिया 'ध्यान' कहलाती है। जिस प्रकार हम अपने मन के सूक्ष्म अनुभवों को अन्‍तःचक्षु के सामने मन:दृष्टि के सामने स्पष्ट कर सके, यही ध्यान की स्थिति है। ध्यान साधक की कल्पना शक्ति पर भी निर्भर है। ध्यान अभ्यास नहीं है यह एक स्थिति हैं जो बिना किसी अवरोध के अनवरत चलती रहती है। जिस प्रकार तेल को एक बर्तन से दूसरे बर्तन में डालने पर बिना रूकावट के मोटी धारा निकलती है, बिना छलके एक समान स्तर से भरनी शुरू होती है यही ध्यान की स्थिति है। इस स्थिति में किसी भी प्रकार की हलचल नहीं होती। महर्षि घेरण्ड ध्यान के प्रकारों का वर्णन छठे अध्याय के प्रथम सूत्र में करते हुए कहते हैं कि - स्थूलं ज्योतिस्थासूक्ष्मं ध्यानस्य त्रिविधं विदु: । स्थूलं मूर्तिमयं प्रोक्तं ज्योतिस्तेजोमयं तथा । सूक्ष्मं विन्दुमयं ब्रह्म कुण्डली परदेवता ।। (घेरण्ड संहिता  6/1) अर्थात्‌ ध्यान तीन प्रकार का है- स्थूल ध्यान, ज्योतिर्ध्यान और सूक्ष्म ध्यान। स्थू...

आसन का अर्थ एवं परिभाषायें, आसनो के उद्देश्य

आसन का अर्थ आसन शब्द के अनेक अर्थ है जैसे  बैठने का ढंग, शरीर के अंगों की एक विशेष स्थिति, ठहर जाना, शत्रु के विरुद्ध किसी स्थान पर डटे रहना, हाथी के शरीर का अगला भाग, घोड़े का कन्धा, आसन अर्थात जिसके ऊपर बैठा जाता है। संस्कृत व्याकरंण के अनुसार आसन शब्द अस धातु से बना है जिसके दो अर्थ होते है। 1. बैठने का स्थान : जैसे दरी, मृग छाल, कालीन, चादर  2. शारीरिक स्थिति : अर्थात शरीर के अंगों की स्थिति  आसन की परिभाषा हम जिस स्थिति में रहते है वह आसन उसी नाम से जाना जाता है। जैसे मुर्गे की स्थिति को कुक्कुटासन, मयूर की स्थिति को मयूरासन। आसनों को विभिन्न ग्रन्थों में अलग अलग तरीके से परिभाषित किया है। महर्षि पतंजलि के अनुसार आसन की परिभाषा-   महर्षि पतंजलि ने योगसूत्र के साधन पाद में आसन को परिभाषित करते हुए कहा है। 'स्थिरसुखमासनम्' योगसूत्र 2/46  अर्थात स्थिरता पूर्वक रहकर जिसमें सुख की अनुभूति हो वह आसन है। उक्त परिभाषा का अगर विवेचन करे तो हम कह सकते है शरीर को बिना हिलाए, डुलाए अथवा चित्त में किसी प्रकार का उद्वेग हुए बिना चिरकाल तक निश्चल होकर एक ही स्थिति में सु...

हठयोग प्रदीपिका में वर्णित प्राणायाम

हठयोग प्रदीपिका में प्राणायाम को कुम्भक कहा है, स्वामी स्वात्माराम जी ने प्राणायामों का वर्णन करते हुए कहा है - सूर्यभेदनमुज्जायी सीत्कारी शीतल्री तथा।  भस्त्रिका भ्रामरी मूर्च्छा प्लाविनीत्यष्टकुंम्भका:।। (हठयोगप्रदीपिका- 2/44) अर्थात् - सूर्यभेदन, उज्जायी, सीत्कारी, शीतली, भस्त्रिका, भ्रामरी, मूर्छा और प्लाविनी में आठ प्रकार के कुम्भक (प्राणायाम) है। इनका वर्णन ऩिम्न प्रकार है 1. सूर्यभेदी प्राणायाम - हठयोग प्रदीपिका में सूर्यभेदन या सूर्यभेदी प्राणायाम का वर्णन इस प्रकार किया गया है - आसने सुखदे योगी बदध्वा चैवासनं ततः।  दक्षनाड्या समाकृष्य बहिस्थं पवन शनै:।।  आकेशादानखाग्राच्च निरोधावधि क्रुंभयेत। ततः शनैः सव्य नाड्या रेचयेत् पवन शनै:।। (ह.प्र. 2/48/49) अर्थात- पवित्र और समतल स्थान में उपयुक्त आसन बिछाकर उसके ऊपर पद्मासन, स्वस्तिकासन आदि किसी आसन में सुखपूर्वक मेरुदण्ड, गर्दन और सिर को सीधा रखते हुए बैठेै। फिर दाहिने नासारन्ध्र अर्थात पिंगला नाडी से शनैः शनैः पूरक करें। आभ्यन्तर कुम्भक करें। कुम्भक के समय मूलबन्ध व जालन्धरबन्ध लगा कर रखें।  यथा शक्ति कुम्भक के प...

Teaching Aptitude MCQ in hindi with Answers

  शिक्षण एवं शोध अभियोग्यता Teaching Aptitude MCQ's with Answers Teaching Aptitude mcq for ugc net, Teaching Aptitude mcq for set exam, Teaching Aptitude mcq questions, Teaching Aptitude mcq in hindi, Teaching aptitude mcq for b.ed entrance Teaching Aptitude MCQ 1. निम्न में से कौन सा शिक्षण का मुख्य उद्देश्य है ? (1) पाठ्यक्रम के अनुसार सूचनायें प्रदान करना (2) छात्रों की चिन्तन शक्ति का विकास करना (3) छात्रों को टिप्पणियाँ लिखवाना (4) छात्रों को परीक्षा के लिए तैयार करना   2. निम्न में से कौन सी शिक्षण विधि अच्छी है ? (1) व्याख्यान एवं श्रुतिलेखन (2) संगोष्ठी एवं परियोजना (3) संगोष्ठी एवं श्रुतिलेखन (4) श्रुतिलेखन एवं दत्तकार्य   3. अध्यापक शिक्षण सामग्री का उपयोग करता है क्योंकि - (1) इससे शिक्षणकार्य रुचिकर बनता है (2) इससे शिक्षणकार्य छात्रों के बोध स्तर का बनता है (3) इससे छात्रों का ध्यान आकर्षित होता है (4) वह इसका उपयोग करना चाहता है   4. शिक्षण का प्रभावी होना किस ब...

MCQs for UGC NET YOGA (Yoga Upanishads)

1. "योगचूड़ामणि उपनिषद" में कौन-सा मार्ग मोक्ष का साधक बताया गया है? A) भक्तिमार्ग B) ध्यानमार्ग C) कर्ममार्ग D) ज्ञानमार्ग ANSWER= (B) ध्यानमार्ग Check Answer   2. "नादबिंदु उपनिषद" में किस साधना का वर्णन किया गया है? A) ध्यान साधना B) मंत्र साधना C) नादयोग साधना D) प्राणायाम साधना ANSWER= (C) नादयोग साधना Check Answer   3. "योगशिखा उपनिषद" में मोक्ष प्राप्ति का मुख्य साधन क्या बताया गया है? A) योग B) ध्यान C) भक्ति D) ज्ञान ANSWER= (A) योग Check Answer   4. "अमृतनाद उपनिषद" में कौन-सी शक्ति का वर्णन किया गया है? A) प्राण शक्ति B) मंत्र शक्ति C) कुण्डलिनी शक्ति D) चित्त शक्ति ANSWER= (C) कुण्डलिनी शक्ति Check Answer   5. "ध्यानबिंदु उपनिषद" में ध्यान का क...