Skip to main content

षटकर्मो का अर्थ, उद्देश्य, उपयोगिता

षटकर्मो का अर्थ-  शोधन क्रिया का अर्थ - Meaning of Body cleansing process

'षट्कर्म' शब्द में दो शब्दों का मेल है षट्+कर्म। षट् का अर्थ है छह (6) तथा कर्म का अर्थ है क्रिया। छह क्रियाओं के समुदाय को षट्कर्म कहा जाता है। यें छह क्रियाएँ योग में शरीर शोधन हेतु प्रयोग में लाई जाती है। इसलिए इन्हें षट्कर्म शब्द या शरीर शोधन की छह क्रियाओं के अर्थ में 'शोधनक्रिया' नाम से कहा जाता है। इन षटकर्मो के नाम - धौति, वस्ति, नेति, त्राटक, नौलि व कपालभाति है। जैसे आयुर्वेद में पंचकर्म चिकित्सा को शोधन चिकित्सा के रूप में स्थान प्राप्त है। उसी प्रकार षट्कर्म को योग में शोधनकर्म के रूप में जाना जाता है। प्राकृतिक चिकित्सा में भी पंचतत्वों के माध्यम से शोधन क्रिया ही की जाती है। योगी स्वात्माराम द्वारा कहा गया है-

कर्म षटकमिदं गोप्यं घटशोधनकारकम्। 

विचित्रगुणसंधायि पूज्यते योगिपुंगवैः।। (हठयोगप्रदीपिका 2/23)

शरीर की शुद्धि के पश्चात् ही साधक आन्तरिक मलों की निवृत्ति करने में सफल होता है। प्राणायाम से पूर्व इनकी आवश्यकता इसलिए भी कही गई है कि मल से पूरित नाड़ियों में प्राण संचरण न होने के कारण साधना में सफलता मिलना सम्भव नहीं है। 

मलाकुलासुनाडीषु मारुतो नैव मध्यगः।

 कथं स्यादुन्मनीभावः कार्यसिद्धिकथ्थं भवेत्।। (हठयोगप्रदीपिका- 2/4)

जब नाडीशुद्धि हो जाती है तो प्राणायाम करने में योगी समर्थ हो जाता है

शुद्धिमेति यदा सर्व नाडीचक्रं मलाकुलम्। 

तदैव जायते योगी प्राण संग्रहणे क्षम:।। (हठयोगप्रदीपिका- 2/ 5

इसलिए-

मेद: श्लेष्माधिकः पूर्व षटकर्माणि समाचरेत्। 

अन्यस्तु नाचरेत्तानि दोषाणां समभावतः।। (हठयोगप्रदीपिका - 2/ 21) 

अर्थात् स्थूल तथा श्लेष्मा की अधिकता वाले साधकों को षट्कर्मो का अभ्यास करके शरीर को कृश (कमजोर) कर लेना उपयुक्त है। अन्य साधकों (जिनके त्रिदोष साम्यावस्था में है) को करने की आवश्यकता नहीं है। इससे यह सिद्ध होता है कि जो लोग स्थूलकाय तथा श्लेष्माधिक्य वाले है, उसको इन शोधन क्रियाओं की नितान्त आवश्यकता है। अतः यह कहा जा सकता है कि षट्कर्म वे छह शोधन क्रियाएं है, जिसकी स्थूल शरीर वाले तथा श्लेष्मा की अधिकता वाले साधकों को त्रिदोषों को साम्यावस्था में लाने के लिए नितान्त आवश्यकता है तथा जिनका प्रयोग करके शरीर को निरोग रखा जा सकता है। अतः संक्षेप में कह सकते है कि आन्तरिक मलों की शुद्धि तथा नाड़ी शुद्धि के लिए जो उपाय किये जाते है हठयोग में उन्हें षटकर्मो के नाम से जाना जाता है। शरीर शोधन के लिए जो षट्कर्म गोपनीय बताए हैं, उनका वर्णन करते हुए हठयोगप्रदीपिका में स्वामी स्वात्माराम जी ने कहा गया है-

धौतिर्बस्तिस्तथा नेतिस्त्राटकं नौलिकं तथा। 

कपालभातिश्चैतानि षटकर्माणि प्रचक्षते।। (हठयोगप्रदीपिका - 2/22)

अर्थात्- धौति, बस्ति, नेति, त्राटक, नौलि और कपालभाति ये छह कर्म हैं जिनके द्वारा शरीर की शुद्धि होती है। 

षटकर्मो का उद्देश्य - The purpose of Body cleansing process

इस समस्त चराचर जगत् का उपादान कारण त्रिगुणात्मकप्रकृति होने से प्राणिमात्र के शरीर वात, पित्त और कफ इन तीन धातुओं के विभिन्न प्रकार के रूपान्तरों के सम्मिश्रण से बने हैं। इसीलिए किसी का शरीर वातप्रधान है, किसी का शरीर पित्तप्रधान और किसी का शरीर कफप्रधान होता है। वातप्रधान शरीर आहार-विहार के दोष से तथा देश कालादि के कारण वात कुपित हो जाता है। इसी कारण पित्तप्रधान शरीर में पित्त और कफ प्रधान शरीर में कफ प्रधान हो जाता है। इनके दूषित होने पर मेद, श्लैष्मा, पित्त वात आदि का शरीर में संग्रह हो जाता है, जिसके कुपित होने पर शरीर में विभिन्न प्रकार के रोग उत्पन्न हो जाते हैं। फलस्वरूप साधक साधना में संलग्न नहीं रह पाता क्योंकि स्वस्थ शरीर के अभाव में आध्यात्मिक लाभ भी प्राप्त नहीं होता। उपनिषदों में भी कहा है

नायमात्मा बलहीनेन लभ्यः


अर्थात् बलहीन शरीर से आत्म साक्षात्कार सम्भव नहीं है। इसलिए शरीर में व्याधियों को उत्पन्न न होने देने और यदि व्याधि उत्पन्न हो गयी हो तो उसे दूर करने के लिए तथा शरीर को स्वस्थ व साधना योग्य बनाने के लिए हठयोगियों ने षटकर्मों का विधान किया है। यद्यपि महर्षि पतंजलि ने योगसूत्र में इनको शौच के अन्तर्गत रखा है। परन्तु समय और अनुभव ने हठयोगियों को सिखाया कि प्राणायाम आदि क्रियाओं से जितने समय में शरीर के मल दूर किये जाते हैं, उससे कम समय में षट्कमों द्वारा शरीर के मल दूर किये जा सकते हैं। इसलिए इन कर्मों की आवश्यकता को अनुभव करते हुए इनका विकास किया गया। इन षट्कर्मों का विधान इस प्रकार किया गया कि ये सम्पूर्ण शरीर की शुद्धि करने में समर्थ हो सके।

हठयोग व योग के अन्य ग्रन्थों में प्राणायाम के महत्व को एक मत से स्वीकार किया गया है। हठयोगप्रदीपिका में प्राणायाम को मन को स्थिर करने वाला माना है। मनुस्मृति में इन्द्रियों के सभी दोषों को दूर करने के लिए प्राणायाम का निर्देश किया गया है। योगवशिष्ट में प्राणायाम को राज्य से मोक्ष तक की सम्पदायें प्रदान करने वाला बताया गया हैं। प्राणायाम के ये सभी लाभ तभी प्राप्त हो सकते हैं, जब प्राणायाम सिद्ध कर लिया गया हो और प्राण शरीर में सूक्ष्म से सूक्ष्म नाड़ियों में संचरण करने लगे। वह तभी सम्भव है, जब शरीर की स्थूल व सूक्ष्म नाड़ियाँ मलों से रहित हो गयी हो अन्यथा प्राणायाम बहुत समय में सिद्ध होगा तथा शरीर में विकार उत्पन्न हो सकते हैं। इसीलिए हठयोग के ग्रंथों में प्राणायाम साधना से पूर्व षट्कर्मों के अभ्यास का विधान किया है जिससे शरीर मलों से रहित हो सके और प्राणायाम का पूरा लाभ प्राप्त किया जा सके। 

स्वामी चरणदास जी भी पहले षटकर्म करने के ही पक्ष में हैं। वे कहते हैं-

पहले ये सब साधिये, काया होवे शुद्धि। 

रोग न लागे देह को, उज्ज्वल होवे बुद्धि  (भक्तिसागर)

अर्थात् साधना में प्रथम षट्कर्मों का अभ्यास करना चाहिए क्योंकि इनके करने से शरीर शुद्ध हो जाता है। शरीर में कोई रोग नहीं रह पाता अर्थात् शरीर निरोग हो जाता है तथा बुद्धि भी प्रकाशमान् हो जाती है जिससे यथार्थ ज्ञान उत्पन्न होता है।

हठयोग साधना में षट्कर्मों का उद्देश्य यही है कि इनके द्वारा शरीर को स्वस्थ बनाएँ जिनसे साधना के अन्य अंगों का भी पूरा लाभ प्राप्त किया जा सके और साधनारत रहकर अपने चरमलक्ष्य को प्राप्त किया जा सके। 

षट्कर्मों की उपयोगिता- Utility of the body cleansing process

मानव स्वास्थ्य की दृष्टि से षटकर्मों की अत्यधिक उपयोगिता है। षट्कर्मों के द्वारा शरीर के मलों व विषाक्त तत्वों को दूर किया जाता है। षट्कर्म शरीर की चपापचय क्रिया को नियन्त्रित व सुव्यवस्थित करते हैं। षटकर्मों की क्रियायें शरीर का कायाकल्प कर उसे रोगमुक्त, दीर्घायु व स्वस्थ करती हैं। हठयोग में वर्णित षट्कर्मो के अभ्यास से दीर्घकाल तक युवावस्था को बनाया रखा जा सकता है। इनके अभ्यास से नाक, कान, आँख, गले, फेफड़े, आमाशय व पूरी आहार नाल से सम्बन्धित रोगों को तो प्रत्यक्ष रूप से ही ठीक किया जा सकता है, लेकिन अप्रत्यक्ष रूप से ये समस्त शरीर को प्रभावित करते हैं तथा शरीर को निरोगी बनाते हैं। हठयोग के ग्रन्थों में इनकी उपयोगिता बताते हुए कहा गया है कि षट्कर्मो के अभ्यास से कफ, वात व पित्त रोग, कुष्ठ रोग, प्लीहा, यकृत फेफड़ों तथा उदर के रोग दूर होते हैं।
यहाँ यह कहा जा सकता है कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए तो औषधियों का प्रयोग भी किया जा सकता है। फिर इन कठिन षटकर्मों का ही अभ्यास क्यों किया जाये अथवा जब योग साधना में भी केवल प्राणायाम को ही सर्वरोगों का नाशक बताया है तो फिर उसी का अभ्यास क्यों न किया जाये चिन्तन करने पर ये दोनों शंकायें निराधार प्रतीत होती है। प्रथम शंका के सम्बन्ध में जब औषधियों पर विचार करते हैं तो ज्ञात होता है कि भले ही चिकित्सा पद्धतियों में उपयोगी से उपयोगी औषधियों की खोज कर ली गयी हो किन्तु फिर भी वे शरीर को पूर्ण स्वस्थ रखने में समर्थ नहीं है। अधिकतर औषधियाँ रोगों की चिकित्सा नही करती बल्कि उनका शमन करती हैं। रोग कुछ समय के लिए शान्त हो जाता है और पुनः तीव्रवेग के साथ उपस्थित हो जाता है। अधिकतर औषधियों में यह कमी है कि एक रोग को दूर करती हैं तो दूसरी ओर अन्य कई रोगों को उत्पन्न कर देती है। इनके विपरीत यदि षटकर्मों का अभ्यास किया जाये तो वे शरीर को पूर्ण आरोग्य प्रदान करते हैं। ये शरीर से मलों का निष्कासन कर देते हैं और कोई अन्य विकार उत्पन्न नहीं होने देते। शरीर से मर्लों की निवृत्ति होते ही आरोग्य प्राप्त हो जाता है।

दूसरी शंका कि जब प्राणायाम सब रोगों को समाप्त कर देता है तो फिर षटकर्मों का अभ्यास क्यों किया जाये। तो इस पर चिन्तन करने से ज्ञात होता है कि यह कथन सही है कि प्राणायाम सर्वरोगों का नाशक है। किन्तु जितना समय प्राणायाम के द्वारा रोगों को दूर करने में लगता है। उससे बहुत कम समय में षट्कर्मो के द्वारा रोगों को दूर किया जा सकता है। यदि केवल प्राणायाम का ही अभ्यास किया जाये तो रोग कठिनता से दूर होते हैं, जबकि प्राणायाम से पूर्व षटकर्मो का अभ्यास किया जाए तो रोग आसानी से और शीघ्रता के साथ दूर हो जाते हैं। इसीलिए हठयोग के ग्रन्थों में षटकर्मों को प्राणायाम से पूर्व करने का विधान किया गया है। 

अगर हम उपनिषदों व वेदों का अवलोकन करें तो उपनिषदों व वेदों में कहा गया है 'जीवेम: शरदः शतम' अर्थात हम सौ वर्ष तक जीवित रहें। यह केवल एक विचारधारा ही नहीं, अपितु व्यावहारिक सत्य है। मनुष्य का शरीर यदि विकार रहित रहे तो यह सौ वर्षों से भी अधिक जीवित रह सकता है। भारतीय इतिहास में ऐसे अनेक पुरुष हुए हैं, जिन्होंने कई सौ वर्षों का आरोग्य पूर्ण व सुखपूर्वक जीवन जिया है।  

हमारे शरीर के तीनों दोष वात, पित्त व कफ शरीर के आधार स्तम्भ है। यदि ये तीनों समान अवस्था में बने रहें तो शरीर स्वस्थ व निरोग बना रहता है। इसके विपरीत इनकी विषम अवस्था होने पर शरीर में विभिन्न रोग उत्पन्न हो जाते हैं। आयुर्वेद में वात के कुपित होने से 80 प्रकार के रोग, पित्त के कुपित होने से 40 प्रकार के रोगकफ के कुपित होने से 20 प्रकार के रोगों का उत्पन्न होना माना गया है। इन सभी प्रकार के रोगों को दूर करने के लिए आयुर्वेद में स्नेहन, स्वेदन, वमन, विरेचन व वस्ति ये पंच कर्म बताए गए हैं। उसी प्रकार योग में षटकर्मों का विधान किया गया है।
षट्कर्मों के द्वारा जहाँ शरीर स्वस्थ, निरोग व ओजस्वी बनता है, वहीं दूसरी ओर मन में शान्ति व स्फूर्ति आती है तथा बुद्धि भी निर्मल व तीक्ष्ण हो जाती है। वर्तमान समय में विभिन्न शोध संस्थानों ने यह स्पष्ट किया है कि शोधन क्रिया (षटकर्म) शरीर व मन दोनों से सम्बन्धित रोगों के उपचार में एक अचूक एवं दिव्य रयासन का कार्य करते हैं। षटकर्म जहाँ शरीर के आन्तरिक स्थूल अंगों की शुद्धि करते हैं, वहीं इन्द्रियों, मन व बुद्धि जैसे सूक्ष्म करणों को भी मल रहित कर शान्ति प्रदान करते हैं।
इस आधार पर हम देखते हैं कि आन्तरिक शुद्धि, आरोग्यता तथा सम्पूर्ण स्वास्थ्य के लिए षटकर्मों की उपयोगिता सिद्ध होती है, वहीं दूसरी ओर षटकर्म मन व बुद्धि को भी एकाग्र व शान्त करते है और जिज्ञासु साधक के लिए मोक्ष तक का मार्ग प्रशस्त करते हैं।

षटकर्मों के फल का वर्णन करते हुए हठयोग प्रदीपिका में कहा गया है-

षटकर्मनिर्गतस्थॉल्यकफ दोषमलादिक:। 

प्राणायामं ततः कुर्यादनायासेन सिद्धयति।। (हठयोगप्रदीपिका -2/37)

अर्थात षटकर्मों के अभ्यास से साधक के शरीर की स्थूलता दूर हो जाती है तथा बीस प्रकार के कफ दोष, दूषित वात, पित्त आदि मल दूर हो जाते हैं जिससे प्राणायाम आदि करने में शीघ्र सफलता मिलती है। इस प्रकार हठयोग में षट्कर्मों का बहुत अधिक महत्व प्रतिपादित किया गया है और सामान्यतः षटकर्म का महत्वपूर्ण फल शुद्धिकरण है और जब शरीर का शुद्धिकरण होता है तब शरीर में कोई विकार नहीं रहते।

हठयोग का अर्थ , परिभाषा, उद्देश्य  

घेरण्ड संहिता का सामान्य परिचय

हठयोग प्रदीपिका का सामान्य परिचय

Comments

Popular posts from this blog

सिद्ध-सिद्धांत-पद्धति सामान्य परिचय

प्रथम उपदेश- पिण्ड उत्पति विचार सिद्ध-सिद्धांत-पद्धति अध्याय - 2 (पिण्ड विचार) सिद्ध-सिद्धांत-पद्धति के अनुसार नौ चक्रो के नाम 1. ब्रहमचक्र - मूलाधार मे स्थित है, कामनाओं की पूर्ति होती हैं। 2. स्वाधिष्ठान चक्र - इससे हम चीजो को आकर्षित कर सकते है। 3. नाभी चक्र - सिद्धि की प्राप्ति होती है। 4. अनाहत चक्र - हृदय में स्थित होता है। 5. कण्ठचक्र - विशुद्धि-संकल्प पूर्ति, आवाज मधुर होती है। 6. तालुचक्र -  घटिका में, जिह्वा के मूल भाग में,  लय सिद्धि प्राप्त होती है। 7. भ्रुचक्र -     आज्ञा चक्र - वाणी की सिद्धि प्राप्त होती है। 8. निर्वाणचक्र - ब्रहमरन्ध्र, सहस्त्रार चक्र, मोक्ष प्राप्ति 9. आकाश चक्र - सहस्त्रारचक्र के ऊपर,  भय- द्वेष की समाप्ति होती है। सिद्ध-सिद्धांत-पद्धति के अनुसार सोहल आधार (1) पादांगुष्ठ आधार (2) मूलाधार (3) गुदाद्वार आधार (4) मेद् आधार (5) उड्डियान आधार (6) नाभी आधार (7) हृदयाधार (8) कण्ठाधार (9) घटिकाधार (10) तालु आधार (11) जिह्वा आधार (12) भ्रूमध्य आधार (13) नासिका आधार (14) नासामूल कपाट आधार (15) ललाट आधार (16) ब्रहमरंध्र आधार सिद्ध...

चित्त प्रसादन के उपाय

महर्षि पतंजलि ने बताया है कि मैत्री, करुणा, मुदिता और उपेक्षा इन चार प्रकार की भावनाओं से भी चित्त शुद्ध होता है। और साधक वृत्तिनिरोध मे समर्थ होता है 'मैत्रीकरुणामुदितोपेक्षाणां सुखदुःखपुण्यापुण्यविषयाणां भावनातश्चित्तप्रसादनम्' (योगसूत्र 1/33) सुसम्पन्न व्यक्तियों में मित्रता की भावना करनी चाहिए, दुःखी जनों पर दया की भावना करनी चाहिए। पुण्यात्मा पुरुषों में प्रसन्नता की भावना करनी चाहिए तथा पाप कर्म करने के स्वभाव वाले पुरुषों में उदासीनता का भाव रखे। इन भावनाओं से चित्त शुद्ध होता है। शुद्ध चित्त शीघ्र ही एकाग्रता को प्राप्त होता है। संसार में सुखी, दुःखी, पुण्यात्मा और पापी आदि सभी प्रकार के व्यक्ति होते हैं। ऐसे व्यक्तियों के प्रति साधारण जन में अपने विचारों के अनुसार राग. द्वेष आदि उत्पन्न होना स्वाभाविक है। किसी व्यक्ति को सुखी देखकर दूसरे अनुकूल व्यक्ति का उसमें राग उत्पन्न हो जाता है, प्रतिकूल व्यक्ति को द्वेष व ईर्ष्या आदि। किसी पुण्यात्मा के प्रतिष्ठित जीवन को देखकर अन्य जन के चित्त में ईर्ष्या आदि का भाव उत्पन्न हो जाता है। उसकी प्रतिष्ठा व आदर को देखकर दूसरे अनेक...

"चक्र " - मानव शरीर में वर्णित शक्ति केन्द्र

7 Chakras in Human Body हमारे शरीर में प्राण ऊर्जा का सूक्ष्म प्रवाह प्रत्येक नाड़ी के एक निश्चित मार्ग द्वारा होता है। और एक विशिष्ट बिन्दु पर इसका संगम होता है। यह बिन्दु प्राण अथवा आत्मिक शक्ति का केन्द्र होते है। योग में इन्हें चक्र कहा जाता है। चक्र हमारे शरीर में ऊर्जा के परिपथ का निर्माण करते हैं। यह परिपथ मेरूदण्ड में होता है। चक्र उच्च तलों से ऊर्जा को ग्रहण करते है तथा उसका वितरण मन और शरीर को करते है। 'चक्र' शब्द का अर्थ-  'चक्र' का शाब्दिक अर्थ पहिया या वृत्त माना जाता है। किन्तु इस संस्कृत शब्द का यौगिक दृष्टि से अर्थ चक्रवात या भँवर से है। चक्र अतीन्द्रिय शक्ति केन्द्रों की ऐसी विशेष तरंगे हैं, जो वृत्ताकार रूप में गतिमान रहती हैं। इन तरंगों को अनुभव किया जा सकता है। हर चक्र की अपनी अलग तरंग होती है। अलग अलग चक्र की तरंगगति के अनुसार अलग अलग रंग को घूर्णनशील प्रकाश के रूप में इन्हें देखा जाता है। योगियों ने गहन ध्यान की स्थिति में चक्रों को विभिन्न दलों व रंगों वाले कमल पुष्प के रूप में देखा। इसीलिए योगशास्त्र में इन चक्रों को 'शरीर का कमल पुष्प” कहा ग...

चित्त विक्षेप | योगान्तराय

चित्त विक्षेपों को ही योगान्तराय ' कहते है जो चित्त को विक्षिप्त करके उसकी एकाग्रता को नष्ट कर देते हैं उन्हें योगान्तराय अथवा योग के विध्न कहा जाता।  'योगस्य अन्तः मध्ये आयान्ति ते अन्तरायाः'।  ये योग के मध्य में आते हैं इसलिये इन्हें योगान्तराय कहा जाता है। विघ्नों से व्यथित होकर योग साधक साधना को बीच में ही छोड़कर चल देते हैं। विध्न आयें ही नहीं अथवा यदि आ जायें तो उनको सहने की शक्ति चित्त में आ जाये, ऐसी दया ईश्वर ही कर सकता है। यह तो सम्भव नहीं कि विध्न न आयें। “श्रेयांसि बहुविध्नानि' शुभकार्यों में विध्न आया ही करते हैं। उनसे टकराने का साहस योगसाधक में होना चाहिए। ईश्वर की अनुकम्पा से यह सम्भव होता है।  व्याधिस्त्यानसंशयप्रमादालस्याविरतिभ्रान्तिदर्शनालब्धभूमिकत्वानवस्थितत्वानि चित्तविक्षेपास्तेऽन्तरायाः (योगसूत्र - 1/30) योगसूत्र के अनुसार चित्त विक्षेपों  या अन्तरायों की संख्या नौ हैं- व्याधि, स्त्यान, संशय, प्रमाद, आलस्य, अविरति, भ्रान्तिदर्शन, अलब्धभूमिकत्व और अनवस्थितत्व। उक्त नौ अन्तराय ही चित्त को विक्षिप्त करते हैं। अतः ये योगविरोधी हैं इन्हें योग के मल...

MCQs on “Yoga Upanishads” in Hindi for UGC NET Yoga Paper-2

1. "योगतत्त्व उपनिषद" का मुख्य विषय क्या है? A) हठयोग की साधना B) राजयोग का सिद्धांत C) कर्मयोग का महत्व D) भक्ति योग का वर्णन ANSWER= (A) हठयोग की साधना Check Answer   2. "अमृतनाद उपनिषद" में किस योग पद्धति का वर्णन किया गया है? A) कर्मयोग B) मंत्रयोग C) लययोग D) कुण्डलिनी योग ANSWER= (D) कुण्डलिनी योग Check Answer   3. "योगछूड़ामणि उपनिषद" में मुख्य रूप से किस विषय पर प्रकाश डाला गया है? A) प्राणायाम के भेद B) मोक्ष प्राप्ति का मार्ग C) ध्यान और समाधि D) योगासनों का महत्व ANSWER= (C) ध्यान और समाधि Check Answer   4. "ध्यानबिंदु उपनिषद" में किस ध्यान पद्धति का उल्लेख है? A) त्राटक ध्यान B) अनाहत ध्यान C) सगुण ध्यान D) निर्गुण ध्यान ANSWER= (D) निर्गुण ध्यान Check Answer ...

घेरण्ड संहिता के अनुसार ध्यान

घेरण्ड संहिता में वर्णित  “ध्यान“  घेरण्ड संहिता के छठे अध्याय में ध्यान को परिभाषित करते हुए महर्षि घेरण्ड कहते हैं कि किसी विषय या वस्तु पर एकाग्रता या चिन्तन की क्रिया 'ध्यान' कहलाती है। जिस प्रकार हम अपने मन के सूक्ष्म अनुभवों को अन्‍तःचक्षु के सामने मन:दृष्टि के सामने स्पष्ट कर सके, यही ध्यान की स्थिति है। ध्यान साधक की कल्पना शक्ति पर भी निर्भर है। ध्यान अभ्यास नहीं है यह एक स्थिति हैं जो बिना किसी अवरोध के अनवरत चलती रहती है। जिस प्रकार तेल को एक बर्तन से दूसरे बर्तन में डालने पर बिना रूकावट के मोटी धारा निकलती है, बिना छलके एक समान स्तर से भरनी शुरू होती है यही ध्यान की स्थिति है। इस स्थिति में किसी भी प्रकार की हलचल नहीं होती। महर्षि घेरण्ड ध्यान के प्रकारों का वर्णन छठे अध्याय के प्रथम सूत्र में करते हुए कहते हैं कि - स्थूलं ज्योतिस्थासूक्ष्मं ध्यानस्य त्रिविधं विदु: । स्थूलं मूर्तिमयं प्रोक्तं ज्योतिस्तेजोमयं तथा । सूक्ष्मं विन्दुमयं ब्रह्म कुण्डली परदेवता ।। (घेरण्ड संहिता  6/1) अर्थात्‌ ध्यान तीन प्रकार का है- स्थूल ध्यान, ज्योतिर्ध्यान और सूक्ष्म ध्यान। स्थू...

आसन का अर्थ एवं परिभाषायें, आसनो के उद्देश्य

आसन का अर्थ आसन शब्द के अनेक अर्थ है जैसे  बैठने का ढंग, शरीर के अंगों की एक विशेष स्थिति, ठहर जाना, शत्रु के विरुद्ध किसी स्थान पर डटे रहना, हाथी के शरीर का अगला भाग, घोड़े का कन्धा, आसन अर्थात जिसके ऊपर बैठा जाता है। संस्कृत व्याकरंण के अनुसार आसन शब्द अस धातु से बना है जिसके दो अर्थ होते है। 1. बैठने का स्थान : जैसे दरी, मृग छाल, कालीन, चादर  2. शारीरिक स्थिति : अर्थात शरीर के अंगों की स्थिति  आसन की परिभाषा हम जिस स्थिति में रहते है वह आसन उसी नाम से जाना जाता है। जैसे मुर्गे की स्थिति को कुक्कुटासन, मयूर की स्थिति को मयूरासन। आसनों को विभिन्न ग्रन्थों में अलग अलग तरीके से परिभाषित किया है। महर्षि पतंजलि के अनुसार आसन की परिभाषा-   महर्षि पतंजलि ने योगसूत्र के साधन पाद में आसन को परिभाषित करते हुए कहा है। 'स्थिरसुखमासनम्' योगसूत्र 2/46  अर्थात स्थिरता पूर्वक रहकर जिसमें सुख की अनुभूति हो वह आसन है। उक्त परिभाषा का अगर विवेचन करे तो हम कह सकते है शरीर को बिना हिलाए, डुलाए अथवा चित्त में किसी प्रकार का उद्वेग हुए बिना चिरकाल तक निश्चल होकर एक ही स्थिति में सु...

हठयोग प्रदीपिका में वर्णित प्राणायाम

हठयोग प्रदीपिका में प्राणायाम को कुम्भक कहा है, स्वामी स्वात्माराम जी ने प्राणायामों का वर्णन करते हुए कहा है - सूर्यभेदनमुज्जायी सीत्कारी शीतल्री तथा।  भस्त्रिका भ्रामरी मूर्च्छा प्लाविनीत्यष्टकुंम्भका:।। (हठयोगप्रदीपिका- 2/44) अर्थात् - सूर्यभेदन, उज्जायी, सीत्कारी, शीतली, भस्त्रिका, भ्रामरी, मूर्छा और प्लाविनी में आठ प्रकार के कुम्भक (प्राणायाम) है। इनका वर्णन ऩिम्न प्रकार है 1. सूर्यभेदी प्राणायाम - हठयोग प्रदीपिका में सूर्यभेदन या सूर्यभेदी प्राणायाम का वर्णन इस प्रकार किया गया है - आसने सुखदे योगी बदध्वा चैवासनं ततः।  दक्षनाड्या समाकृष्य बहिस्थं पवन शनै:।।  आकेशादानखाग्राच्च निरोधावधि क्रुंभयेत। ततः शनैः सव्य नाड्या रेचयेत् पवन शनै:।। (ह.प्र. 2/48/49) अर्थात- पवित्र और समतल स्थान में उपयुक्त आसन बिछाकर उसके ऊपर पद्मासन, स्वस्तिकासन आदि किसी आसन में सुखपूर्वक मेरुदण्ड, गर्दन और सिर को सीधा रखते हुए बैठेै। फिर दाहिने नासारन्ध्र अर्थात पिंगला नाडी से शनैः शनैः पूरक करें। आभ्यन्तर कुम्भक करें। कुम्भक के समय मूलबन्ध व जालन्धरबन्ध लगा कर रखें।  यथा शक्ति कुम्भक के प...

Teaching Aptitude MCQ in hindi with Answers

  शिक्षण एवं शोध अभियोग्यता Teaching Aptitude MCQ's with Answers Teaching Aptitude mcq for ugc net, Teaching Aptitude mcq for set exam, Teaching Aptitude mcq questions, Teaching Aptitude mcq in hindi, Teaching aptitude mcq for b.ed entrance Teaching Aptitude MCQ 1. निम्न में से कौन सा शिक्षण का मुख्य उद्देश्य है ? (1) पाठ्यक्रम के अनुसार सूचनायें प्रदान करना (2) छात्रों की चिन्तन शक्ति का विकास करना (3) छात्रों को टिप्पणियाँ लिखवाना (4) छात्रों को परीक्षा के लिए तैयार करना   2. निम्न में से कौन सी शिक्षण विधि अच्छी है ? (1) व्याख्यान एवं श्रुतिलेखन (2) संगोष्ठी एवं परियोजना (3) संगोष्ठी एवं श्रुतिलेखन (4) श्रुतिलेखन एवं दत्तकार्य   3. अध्यापक शिक्षण सामग्री का उपयोग करता है क्योंकि - (1) इससे शिक्षणकार्य रुचिकर बनता है (2) इससे शिक्षणकार्य छात्रों के बोध स्तर का बनता है (3) इससे छात्रों का ध्यान आकर्षित होता है (4) वह इसका उपयोग करना चाहता है   4. शिक्षण का प्रभावी होना किस ब...

MCQs for UGC NET YOGA (Yoga Upanishads)

1. "योगचूड़ामणि उपनिषद" में कौन-सा मार्ग मोक्ष का साधक बताया गया है? A) भक्तिमार्ग B) ध्यानमार्ग C) कर्ममार्ग D) ज्ञानमार्ग ANSWER= (B) ध्यानमार्ग Check Answer   2. "नादबिंदु उपनिषद" में किस साधना का वर्णन किया गया है? A) ध्यान साधना B) मंत्र साधना C) नादयोग साधना D) प्राणायाम साधना ANSWER= (C) नादयोग साधना Check Answer   3. "योगशिखा उपनिषद" में मोक्ष प्राप्ति का मुख्य साधन क्या बताया गया है? A) योग B) ध्यान C) भक्ति D) ज्ञान ANSWER= (A) योग Check Answer   4. "अमृतनाद उपनिषद" में कौन-सी शक्ति का वर्णन किया गया है? A) प्राण शक्ति B) मंत्र शक्ति C) कुण्डलिनी शक्ति D) चित्त शक्ति ANSWER= (C) कुण्डलिनी शक्ति Check Answer   5. "ध्यानबिंदु उपनिषद" में ध्यान का क...