Skip to main content

NET Yoga previous papers mcq in Hindi

UGC NET JRF Yoga previous paper Question Answers in Hindi (Set-7)

नोट:- इस प्रश्नपत्र में (25) बहुसंकल्पीय प्रश्न है। प्रत्येक प्रश्न के दो (2) अंक है। सभी प्रश्न अनिवार्य  

1. 'सर्वरत्नोपस्थानम्‌' किसका परिणाम है?
(1) अपरिग्रह  (2) प्रत्याहार  (3) सत्य  (4) अस्तेय

2. धारणा, ध्यान, और समाधि किसके बहिरंग हैं?
(1) संप्रज्ञात समाधि (2) निर्बीज समाधि
(3) प्रत्याहार            (4) क्रिया योग

3. घेरण्ड संहिता के अनुसार, निम्नलिखित में से कौनसी ध्यान की उत्तम विधि है?
(1) प्रणव             (2) स्थूल ध्यान
(3) ज्योति ध्यान (4) सूक्ष्म ध्यान

4. शिव संहिता के अनुसार एक समय में कुंभक के कितने चक्रों का अभ्यास किया जाना चाहिये?
(1) 20  (2) 40  (3) 60  (4) 80

5. जीवित कोशिका की कौन-सी संरचना जैव प्रोटीन संश्लेषण के लिये जिम्मेदार है?
(1) गोल्गी ऐपरेटस  (2) माइटोकोंडिया
(3) लाइसोसोम        (4) राइबोसोम

6. छोटे बच्चों में विटामिन डी की कमी से होने वाली बीमारी है :
(1) रिकेट्स (2) ऑस्टिओमलेशिया (3) ऑस्टिओपोरोसिस  (4) केराटोमलेशिया

7. असामान्य व्यक्ति के व्यवहार का अध्ययन कहलाता है :
(1) अन्तर्निरीक्षण  (2) मनो विश्लेषण
(3) प्रेक्षण              (4) विभेदक विधि

8. विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्वास्थ्य की परिभाषा में स्वास्थ्य के किस आयाम का उल्लेख नहीं किया गया है ?
(1) शारीरिक  (2) मानसिक  (3) आध्यात्मिक  (4) सामाजिक

9. आयुर्वेद की परिभाषा में आयु के किस आयाम का उल्लेख नहीं किया गया है?
(1) हितायु   (2) अहितायु  (3) सुखायु  (4) दीर्घायु

10. सत्व, रजस्‌ और तमस्‌ के आधार पर मानस प्रकृत्ति की कुल संख्या है :
(1) 10   (2) 12   (3) 14   (4) 16

11. अपर बैराग्य का परिणाम है :
(1) विवेकख्याति          (2) संप्रज्ञात समाधि
(3) असंप्रज्ञात समाधि  (4) धर्ममेघ समाधि

12. ''व्योम चक्र'' किसका समानार्थी है?  
(1) ज्ञान मुद्रा  (2) खेचरी मुद्रा  (3) मूल बंध  (4) विपरीतकरणी

13. किसी भी शिक्षक के लिए मौखिक और गैर-मौखिक अभिव्यव्तियाँ किसके दो घटक हैं?
(1) आत्मविश्वास  (2) सम्प्रेषण  
(3) संयम              (4) तदनुभूति

14. चित्त में क्या-क्या शामिल हैं?
(a) मन  
(b) बुद्धि
(c) अहंकार
(d) प्राण
कूटों के अनुसार सही संयोजन चुनें :
कूट :
(1) (a), (b) और (c) सही हैं    (2) (b) और (d) सही हैं
(3) (c) और (d) सही हैं          (4) (a) और (d) सही हैं.

15. भगवदगीता के अनुसार, स्थितिप्रज्ञ पुरुष की विशेषताएं हैं :
(a) सामाजिक कार्यों में लिप्तता
(b) राग-द्वेष रहित
(c) इन्द्रिय विषयों से विमुखता  
(d) सुख की इच्छा
कूट के अनुसार सही संयोजन चुनें :
कूटः
(1) (a) और (b) सही हैं (2) (c और (d) सही हैं
(3) (b) और (c) सही हैं (4) (b) और (d) सही हैं

16. योग वशिष्ठ के अनुसार, व्याधि (रोग) के कारण हैं :
(a) राग व द्वेष
(b) ज्ञान का अभाव
(c) कफ और पित्त का असंतुलन
(d) अशुद्ध आहार
कूट के अनुसार सही संयोजन चुनें :
कूट :
(1) (a) और (c) सही हैं   (2) (b) और (d) सही हैं
(3) (c) और (d) सही हैं   (4) (a) और (b) सही हैं

17. योग वशिष्ठ के अनुसार, आधि के कारण हैं :
(a) कफ और पित्त का प्रकोप
(b) राग और द्वेष
(c) अशुद्ध आहार
(d) इच्छापूर्ति न होना
कूट के अनुसार सही संयोजन चुनें :
कूट :
(1) (a) और (b) सही हैं   (2) (b) और (c) सही हैं
(3) (c) और (d) सही हैं   (4) (b) और (d) सही हैं

18. भगवद्‌गीता के अनुसार, किस प्रकार के कर्म "बंधन" का कारण नहीं हैं ?
(a) सामाजिक कर्म
(b) निष्काम कर्म
(c) ईश्वर को अर्पित कर्म  
(d) सकाम कर्म
कूट के अनुसार सही संयोजन चुनें :
कूट:
(1) (a) और (d) सही हैं (2) (b) और (c) सही हैं
(3) (c) और (d) सही हैं (4) (a) और (b) सही हैं 

19. महर्षि पतंजलि के अनुसार, 'कायसम्पत' में शामिल हैं :
(a) मनोहर और सुन्दर काया
(b) बलशाली काया
(c) सुदृढ़ और गठीला शरीर
(d) स्वस्थ और लचीला शरीर
नीचे दिये कूट से सही संयोजन चुनें :
कूट:
(1) (a), (b) और (d) सही हैं      (2) (a), (b) और (c) सही हैं
(3) (a), (c) और (d) सही हैं       (4) (a) और (d) सही हैं.

20. योग सूत्र के अनुसार आसन सिद्धि प्राप्ति की विधियाँ हैं :
(a) प्राणायाम
(b) प्रयत्ल शैथिल्य ।
(c) अनन्त समापत्ति
(d) प्रत्याहार
नीचे दिये गये कूट से सही संयोजन चुनें :
कूट:
(1) (b) और (c) सही हैं   (2) (a) और (b) सही हैं
(3) (b) और (d) सही हैं    (4) (c) और (d) सही हैं

21. क्रिया योग के लाभ हैं :
(a) कैवल्य  
(b) क्लेशों की निवृत्ति
(c) समाधि अवस्था की प्राप्ति
(d) कर्म में कुशलता
नीचे दिये गये कूट से सही संयोजन चुनें :
कूट :
(1) (b) और (d) सही हैं  (2) (a) और (b) सही हैं
(3) (b) और (c) सही हैं  (4) (c) और (d) सही हैं

22. हठप्रदीपिका के अनुसार, नेति कर्म के क्‍या लाभ हैं?
(a) कपाल शोधन
(b) दिव्य दृष्टि
(c) अग्नि संदीपन
(d) जत्रूर्ध्व रोगनाश
कूट के अनुसार सही संयोजन चुनें :
कूट :
(1)(a), (b) और (c) सही हैं  (2) (a), (b) और (d) सही हैं
(3) (b) (c) और (d) सही हैं  (4) (a), (c) और (d) सही हैं

23. योग के निम्नलिखित में से किस ग्रंथ में 'कैबल्य' शब्द का वर्णन है?
(a) हठ रत्नावली
(b) सिद्ध सिद्धान्त पद्धति
(c) पतंजलि योग सूत्र
(d) घेरण्ड संहिता
कूट के अनुसार सही संयोजन चुने :
कूट :
(1) (a) और (b) सही हैं   (2) (a), (b) और (c) सही हैं
(3) (a) और (c) सही हैं   (4) (b), (c) और (d) सही हैं

24. शिव संहिता के अनुसार, 84 आसनों में से किन मुख्य आसनों को करने का विधान है?
(a) सिद्धासन, पद्मासन   (b) उग्रासन, स्वस्तिकासन
(c) सिंहासन, भद्रासन    (d) पद्मासन, सिंहासन
कूट के अनुसार सही संयोजन चुनें :
कूट :
(1) (a) और (c) सही हैं  (2) (a) और (b) सही हैं
(3) (b) और (d) सही हैं  (4) (b) और (c) सही हैं 

25. प्रश्नोपनिषद्के अनुसार, रयि के अन्तर्गत निम्नलिखित में से किन का संयोजन शामिल है?

(1) सूर्य, स्थूल, कृष्ण, दिन

(2) सूक्ष्म, सूर्य, दिन, शुक्ल

(3) सूक्ष्म, चन्र, दिन, शुक्ल

(4) स्थूल, चन्द्र, रात्रि, कृष्ण


 Answer- 1- (4), 2- (2), 3- (4), 4- (1), 5- (4), 6- (1), 7- (2), 8- (3), 9- (4), 10- (4), 11- (2), 12- (2), 13- (2), 14- (1), 15- (3), 16- (3), 17- (4), 18- (2), 19- (2), 20- (1), 21- (3), 22- (2), 23- (3), 24- (2), 25- (4)

  To be continuous......  

Yoga MCQ

 योग अध्ययन सामग्री


Comments

Popular posts from this blog

"चक्र " - मानव शरीर में वर्णित शक्ति केन्द्र

7 Chakras in Human Body हमारे शरीर में प्राण ऊर्जा का सूक्ष्म प्रवाह प्रत्येक नाड़ी के एक निश्चित मार्ग द्वारा होता है। और एक विशिष्ट बिन्दु पर इसका संगम होता है। यह बिन्दु प्राण अथवा आत्मिक शक्ति का केन्द्र होते है। योग में इन्हें चक्र कहा जाता है। चक्र हमारे शरीर में ऊर्जा के परिपथ का निर्माण करते हैं। यह परिपथ मेरूदण्ड में होता है। चक्र उच्च तलों से ऊर्जा को ग्रहण करते है तथा उसका वितरण मन और शरीर को करते है। 'चक्र' शब्द का अर्थ-  'चक्र' का शाब्दिक अर्थ पहिया या वृत्त माना जाता है। किन्तु इस संस्कृत शब्द का यौगिक दृष्टि से अर्थ चक्रवात या भँवर से है। चक्र अतीन्द्रिय शक्ति केन्द्रों की ऐसी विशेष तरंगे हैं, जो वृत्ताकार रूप में गतिमान रहती हैं। इन तरंगों को अनुभव किया जा सकता है। हर चक्र की अपनी अलग तरंग होती है। अलग अलग चक्र की तरंगगति के अनुसार अलग अलग रंग को घूर्णनशील प्रकाश के रूप में इन्हें देखा जाता है। योगियों ने गहन ध्यान की स्थिति में चक्रों को विभिन्न दलों व रंगों वाले कमल पुष्प के रूप में देखा। इसीलिए योगशास्त्र में इन चक्रों को 'शरीर का कमल पुष्प” कहा ग...

हठयोग प्रदीपिका में वर्णित प्राणायाम

हठयोग प्रदीपिका में प्राणायाम को कुम्भक कहा है, स्वामी स्वात्माराम जी ने प्राणायामों का वर्णन करते हुए कहा है - सूर्यभेदनमुज्जायी सीत्कारी शीतल्री तथा।  भस्त्रिका भ्रामरी मूर्च्छा प्लाविनीत्यष्टकुंम्भका:।। (हठयोगप्रदीपिका- 2/44) अर्थात् - सूर्यभेदन, उज्जायी, सीत्कारी, शीतली, भस्त्रिका, भ्रामरी, मूर्छा और प्लाविनी में आठ प्रकार के कुम्भक (प्राणायाम) है। इनका वर्णन ऩिम्न प्रकार है 1. सूर्यभेदी प्राणायाम - हठयोग प्रदीपिका में सूर्यभेदन या सूर्यभेदी प्राणायाम का वर्णन इस प्रकार किया गया है - आसने सुखदे योगी बदध्वा चैवासनं ततः।  दक्षनाड्या समाकृष्य बहिस्थं पवन शनै:।।  आकेशादानखाग्राच्च निरोधावधि क्रुंभयेत। ततः शनैः सव्य नाड्या रेचयेत् पवन शनै:।। (ह.प्र. 2/48/49) अर्थात- पवित्र और समतल स्थान में उपयुक्त आसन बिछाकर उसके ऊपर पद्मासन, स्वस्तिकासन आदि किसी आसन में सुखपूर्वक मेरुदण्ड, गर्दन और सिर को सीधा रखते हुए बैठेै। फिर दाहिने नासारन्ध्र अर्थात पिंगला नाडी से शनैः शनैः पूरक करें। आभ्यन्तर कुम्भक करें। कुम्भक के समय मूलबन्ध व जालन्धरबन्ध लगा कर रखें।  यथा शक्ति कुम्भक के प...

सांख्य दर्शन परिचय, सांख्य दर्शन में वर्णित 25 तत्व

सांख्य दर्शन के प्रणेता महर्षि कपिल है यहाँ पर सांख्य शब्द का अर्थ ज्ञान के अर्थ में लिया गया सांख्य दर्शन में प्रकृति पुरूष सृष्टि क्रम बन्धनों व मोक्ष कार्य - कारण सिद्धान्त का सविस्तार वर्णन किया गया है इसका संक्षेप में वर्णन इस प्रकार है। 1. प्रकृति-  सांख्य दर्शन में प्रकृति को त्रिगुण अर्थात सत्व, रज, तम तीन गुणों के सम्मिलित रूप को त्रिगुण की संज्ञा दी गयी है। सांख्य दर्शन में इन तीन गुणो कों सूक्ष्म तथा अतेनद्रिय माना गया सत्व गुणो का कार्य सुख रजोगुण का कार्य लोभ बताया गया सत्व गुण स्वच्छता एवं ज्ञान का प्रतीक है यह गुण उर्ध्वगमन करने वाला है। इसकी प्रबलता से पुरूष में सरलता प्रीति,अदा,सन्तोष एवं विवेक के सुखद भावो की उत्पत्ति होती है।    रजोगुण दुःख अथवा अशान्ति का प्रतीक है इसकी प्रबलता से पुरूष में मान, मद, वेष तथा क्रोध भाव उत्पन्न होते है।    तमोगुण दुख एवं अशान्ति का प्रतीक है यह गुण अधोगमन करने वाला है तथा इसकी प्रबलता से मोह की उत्पत्ति होती है इस मोह से पुरूष में निद्रा, प्रसाद, आलस्य, मुर्छा, अकर्मण्यता अथवा उदासीनता के भाव उत्पन्न होते है सा...

चित्त | चित्तभूमि | चित्तवृत्ति

 चित्त  चित्त शब्द की व्युत्पत्ति 'चिति संज्ञाने' धातु से हुई है। ज्ञान की अनुभूति के साधन को चित्त कहा जाता है। जीवात्मा को सुख दुःख के भोग हेतु यह शरीर प्राप्त हुआ है। मनुष्य द्वारा जो भी अच्छा या बुरा कर्म किया जाता है, या सुख दुःख का भोग किया जाता है, वह इस शरीर के माध्यम से ही सम्भव है। कहा भी गया  है 'शरीरमाद्यं खलु धर्मसाधनम्' अर्थात प्रत्येक कार्य को करने का साधन यह शरीर ही है। इस शरीर में कर्म करने के लिये दो प्रकार के साधन हैं, जिन्हें बाह्यकरण व अन्तःकरण के नाम से जाना जाता है। बाह्यकरण के अन्तर्गत हमारी 5 ज्ञानेन्द्रियां एवं 5 कर्मेन्द्रियां आती हैं। जिनका व्यापार बाहर की ओर अर्थात संसार की ओर होता है। बाह्य विषयों के साथ इन्द्रियों के सम्पर्क से अन्तर स्थित आत्मा को जिन साधनों से ज्ञान - अज्ञान या सुख - दुःख की अनुभूति होती है, उन साधनों को अन्तःकरण के नाम से जाना जाता है। यही अन्तःकरण चित्त के अर्थ में लिया जाता है। योग दर्शन में मन, बुद्धि, अहंकार इन तीनों के सम्मिलित रूप को चित्त के नाम से प्रदर्शित किया गया है। परन्तु वेदान्त दर्शन अन्तःकरण चतुष्टय की...

चित्त विक्षेप | योगान्तराय

चित्त विक्षेपों को ही योगान्तराय ' कहते है जो चित्त को विक्षिप्त करके उसकी एकाग्रता को नष्ट कर देते हैं उन्हें योगान्तराय अथवा योग के विध्न कहा जाता।  'योगस्य अन्तः मध्ये आयान्ति ते अन्तरायाः'।  ये योग के मध्य में आते हैं इसलिये इन्हें योगान्तराय कहा जाता है। विघ्नों से व्यथित होकर योग साधक साधना को बीच में ही छोड़कर चल देते हैं। विध्न आयें ही नहीं अथवा यदि आ जायें तो उनको सहने की शक्ति चित्त में आ जाये, ऐसी दया ईश्वर ही कर सकता है। यह तो सम्भव नहीं कि विध्न न आयें। “श्रेयांसि बहुविध्नानि' शुभकार्यों में विध्न आया ही करते हैं। उनसे टकराने का साहस योगसाधक में होना चाहिए। ईश्वर की अनुकम्पा से यह सम्भव होता है।  व्याधिस्त्यानसंशयप्रमादालस्याविरतिभ्रान्तिदर्शनालब्धभूमिकत्वानवस्थितत्वानि चित्तविक्षेपास्तेऽन्तरायाः (योगसूत्र - 1/30) योगसूत्र के अनुसार चित्त विक्षेपों  या अन्तरायों की संख्या नौ हैं- व्याधि, स्त्यान, संशय, प्रमाद, आलस्य, अविरति, भ्रान्तिदर्शन, अलब्धभूमिकत्व और अनवस्थितत्व। उक्त नौ अन्तराय ही चित्त को विक्षिप्त करते हैं। अतः ये योगविरोधी हैं इन्हें योग के मल...

योगबीज

  Yoga Beej for UGC NET Yoga Exam योगबीज योगबीज ग्रंथ भगवान शिव के द्वारा कहा गया यह है, यह हठ योग परंपरा का पुरातन ग्रंथ है, योग के एक बीज के रूप में इस ग्रंथ को माना जाता है। भगवान शिव एवं माता पार्वती जी के संवाद रूप इस ग्रंथ में माता पार्वती प्रश्न करती हैं एवं भगवान शिव उनका उतर देते हैं। योगबीज में कुल 182 श्लोक है (कुछ पुस्तक में 190 भी लिखा हुआ प्राप्त होता है, इस ग्रन्थ में कोई भी अध्याय नहीं है। योगबीज के रचनाकार भगवान शिव एवं श्रोता माता पार्वती है। माता पार्वती जी को सुरेश्वरि भी योग बीज में कहा गया है। योगबीज में माता पार्वती मुख्य रूप से 12 प्रश्न करती है। योग बीज में सबसे प्रथम श्लोक में आदिनाथ शिव को प्रणाम किया गया है तथा इन्हे वृषभ नाथ भी इसमें कहा गया है। शिव को इसमें उत्पत्ति करता, पालक और संहार करता कहा गया है, और सभी क्सेशों को हरने बाला शिव को कहा गया है। 1- योगबीज के अनुसार - अहंकार के नष्ट होने से ही हमे मुक्ति (मोक्ष) की प्राप्ति होती है 2- योगबीज के अनुसार 5 प्राण होते है  (लेकिन इसमें 5 प्राण के नाम नहीं बताए गए है।) 3- योगबीज के अनुसार चित्त की शु...

UGC NET Yoga Previous year Question Paper PDF in Hindi

 UGC NET Yoga Previous year Question Paper in Hindi (Set-6) नोट :- इस प्रश्नपत्र में (25) बहुसंकल्पीय प्रश्न है। प्रत्येक प्रश्न के दो (2) अंक है। सभी प्रश्न अनिवार्य ।   1. सर्वाइकल स्पॉडिलोसिस में कौन-से आसन नहीं करने चाहिये ? (a) मकरासन   (b) भुजंगासन (c) शशांकासन (d) पादहस्तासन कूट के अनुसार सही संयोजन चुनें : कूट : (1) (a) और (c) सही हैं।    (2) (c) और (d) सही हैं। (3) (a) और (b) सही हैं।    (4) (b) और (c) सही हैं। 2. निम्न में से कौन तनाव जनित रोग हैं ? (a) सिर-दर्द  (b) उच्च रक्तचाप (c) मधुमेह   (d) आँटिस्म कूट के अनुसार सही संयोजन चुनें : कूट : (1) (a), (b) और (c) सही हैं।     (2) (a), (b) और (c) सही हैं। (3) (b), (c) और (d) सही हैं।     (4) (a) और (d) सही हैं। 3. धनुरासन निम्न में से किन में निषिद्ध है ? (a) उच्च रक्तचाप    (b) विबन्ध (c) पेट का मोटापा    (d) हर्निया कूट के अनुसार सही संयोजन चुनें :   कूट : (1) (b) और (c) सही हैं। ...

योगवशिष्ठ ग्रन्थ का सामान्य परिचय

मुख्य विषय- 1. मनोदैहिक विकार, 2. मोक्ष के चार द्वारपाल, 3. ज्ञान की सप्तभूमि, 4. ध्यान के आठ अंग, 5. योग मार्ग के विघ्न, 6. शुक्रदेव जी की मोक्ष अवधारणा  1. योग वशिष्ठ के अनुसार मनोदैहिक विकार- मन के दूषित होने पर 'प्राणमय कोष' दूषित होता हैं, 'प्राणमय' के दूषित होने से 'अन्नमय कोष' अर्थात 'शरीर' दूषित होता है, इसे ही मनोदैहिक विकार कहते हैं:- मन -> प्राण -> अन्नमय (शरीर) योग वशिष्ठ के अनुसार आधि- व्याधि की अवधारणा- Concept of Adhis and Vyadhis आधि- अर्थात- मानसिक रोग > मनोदैहिक विकार > व्याधि- अर्थात- शारीरिक रोग आधि एवं व्याधि का संबंध पंचकोषों से है: आधि- (Adhis) 1. आनंदमय कोष:- इस कोष में स्वास्थ्य की कोई हानि नहीं होती इसमें वात, पित व कफ की समरूपता रहती है। 2. विज्ञानमय कोष:- इस कोष में कुछ दोषों की सूक्ष्म प्रक्रिया प्रारंभ होती है। इसमें अभी रोग नहीं बन पाते क्योंकि इसमें दोषों की प्रक्रिया ठीक दिशा में नहीं हो पाती। 3. मनोमय कोष:- इस कोष में वात, पित व कफ की असम स्थिति शुरू होती है यहीं पर 'आधि' की शुरुआत होती है। (आधि= मान...

हठयोगप्रदीपिका में वर्णित मुद्रायें, बंध

  हठयोगप्रदीपिका में वर्णित मुद्रायें, बंध हठयोग प्रदीपिका में मुद्राओं का वर्णन करते हुए स्वामी स्वात्माराम जी ने कहा है महामुद्रा महाबन्धों महावेधश्च खेचरी।  उड़्डीयानं मूलबन्धस्ततो जालंधराभिध:। (हठयोगप्रदीपिका- 3/6 ) करणी विपरीताख्या बज़्रोली शक्तिचालनम्।  इदं हि मुद्रादश्क जरामरणनाशनम्।।  (हठयोगप्रदीपिका- 3/7) अर्थात महामुद्रा, महाबंध, महावेध, खेचरी, उड्डीयानबन्ध, मूलबन्ध, जालन्धरबन्ध, विपरीतकरणी, वज़्रोली और शक्तिचालनी ये दस मुद्रायें हैं। जो जरा (वृद्धा अवस्था) मरण (मृत्यु) का नाश करने वाली है। इनका वर्णन निम्न प्रकार है।  1. महामुद्रा- महामुद्रा का वर्णन करते हुए हठयोग प्रदीपिका में कहा गया है- पादमूलेन वामेन योनिं सम्पीड्य दक्षिणम्।  प्रसारितं पद कृत्या कराभ्यां धारयेदृढम्।।  कंठे बंधं समारोप्य धारयेद्वायुमूर्ध्वतः।  यथा दण्डहतः सर्पों दंडाकारः प्रजायते  ऋज्वीभूता तथा शक्ति: कुण्डली सहसा भवेतत् ।।  (हठयोगप्रदीपिका- 3/9,10)  अर्थात् बायें पैर को एड़ी को गुदा और उपस्थ के मध्य सीवन पर दृढ़ता से लगाकर दाहिने पैर को फैला कर रखें...